IND vs SA: धर्मशाला पहुंची अफ्रीका की टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला मैदान पर 2 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-ट्वेंटी मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम धर्मशाला पहुंच गई है। टीम के खिलाड़ी के सुबह करीब साढ़े 11 बजे गगल एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद सभी खिलाड़ियों को होटल में ठहरने के लिए बस से रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि टीम आज शाम धर्मशाला मैदान पर जाएगी।
टीम के खिलाड़ी शाम के वक्त यहां अभ्यास भी करेंगे। इसके अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ी भी अभ्यास करेंगे। पहला टी-ट्वेंटी दो अक्टूबर को खेला जाएगा। ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी कि बेहतर अभ्यास कर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाए।
शिखर धवन भी पहुंचे धर्मशाला
वहीं, टीम इंडिया के स्टार ओपनर शिखर धवन भी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। धवन भारत ए की ओर से बांग्लादेश के खिलाफ चल रहे मैच में व्यस्त थे। इस मैच में उन्होंने शानदार शतक लगाकर टीम को जीत भी दिलाई है। ऐसे में उनकी लय में वापसी हो चुकी है। वह मैच से पहले धर्मशाला में भी अभ्यास करना चाहेंगे।
अब टीम इंडिया के तकरीबन सभी खिलाड़ी धर्मशाला पहुंच चुके हैं। टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री की अगुवाई में शाम के समय खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र में कुछ जरूरी टिप्स भी दिए जाएंगे। यहां की पिच उछाल भरी मानी जाती है ऐसे में टीम कंबीनेशन को लेकर भी चर्चा हो सकती है।