Ind vs Nz: धौलाधार की वादियों में चौके व छक्कों की हो सकती है बरसात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में 16 अक्तूबर को होने वाले वन डे सीरीज के पहले क्रिकेट मैच में खास तौर पर तैयार की गई तेज पिच क्रिकेट के रोमांच को और बढ़ा देती। धौलाधार की वादियों में बने इस दुनिया के सबसे खूबसूरत मैदान में पहली बार सबसे तेज पिच तैयार की गई है, ताकि दर्शक मैच में चौकों-छक्कों और विकेट का आनंद ले सकें।
भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए इस बार ऑफ सीजन सेशन रिवेशन के तहत धर्मशाला में विशेषज्ञों ने आउट फील्ड फास्ट पिच तैयार की है, ताकि क्रीज पर बड़े शॉट खेले जा सकें। यानी, धर्मशाला में हाई वोल्टेज मैच के लिए इस बार तेज पिच तैयार की गई है। गेंदबाजी के लिए भी धर्मशाला की पिच उछाल भरी रहेगी।
धर्मशाला क्रिकेट मैदान के बीच अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत के दौरान चीफ पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि इस बार के मैच के लिए आउट फील्ड फास्ट पिच तैयार की गई है। तीन पारुपों में तैयार आउट फील्ड फास्ट पिच खिलाड़ियों को बड़े स्टॉक खेलने के लिए फायदेमंद होगी। चौहान ने बताया कि मैच के दौरान टॉस का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
गेंदबाजों के लिए ओस बनेगी खलनायक
16 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच दोपहर को डे एंड नाइट मैच शुरू होगा। जानकारों की मानें तो पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को मौसम की अनुकूलता का फायदा मिलेगा। जबकि, रात को ओस पड़ने के कारण गेंदबाजों को परेशानी पेश आ सकती है। ओस के कारण हाथ से बाल खिसकने जैसे समस्या जीत और हार का कारण भी बन सकती है।
न्यूजीलैंड की टीम वीरवार शाम तीन बजे कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं, शाम 3:30 बजे पर भारत की टीम भी कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेगी। खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल पवेलियन धर्मशाला के लिए रवाना होंगे।
14 अक्तूबर को सुबह नौ से एक बजे तक न्यूजीलैंड की टीम अभ्यास करेगी। वहीं, दो से पांच बजे तक भारत की टीम अभ्यास करेगी। 15 अक्तूबर को भारत की टीम नौ से 1 बजे तक अभ्यास करेगी। सायं 3 से 5 बजे तक न्यूजीलैंड की टीम अभ्यास करेंगी।