फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ind vs Eng Test: HPCA will invite big personalities including Tibetan religious leader Dalai Lama

Ind vs Eng Test: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा सहित बड़ी हस्तियों को निमंत्रण देगी एचपीसीए

Sat, 17 Feb 2024 10:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Feb 2024 10:11 AM IST
सार

एचपीसीए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा समेत राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को निमंत्रण देगी। एचपीसीए के प्रतिनिधि दलाई लामा से उनके निवास स्थान पर जाकर निमंत्रण देने जाएंगे। 

विज्ञापन
Ind vs Eng Test: HPCA will invite big personalities including Tibetan religious leader Dalai Lama
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मार्च से होने वाले भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच के लिए एचपीसीए ने मेहमानों की लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। 7 से 11 मार्च को खेले जाने वाले टेस्ट मैच के लिए एचपीसीए तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा समेत राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू को निमंत्रण देगी। एचपीसीए के प्रतिनिधि दलाई लामा से उनके निवास स्थान पर जाकर निमंत्रण देने जाएंगे। इसके अलावा शिमला में एचपीसीए के पदाधिकारी मुख्यमंत्री और राज्यपाल को मैच में आने के लिए पत्र देकर बुलाएगी। एचपीसीए की ओर टेस्ट के दौरान बुलाए जाने वाले मेहमानों की लिस्ट तैयार की जा रही है। पूरी लिस्ट तैयार होने के बाद मेहमानों को निमंत्रण पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन


एचपीसीए धर्मगुरु को मैच के शुभारंभ पर बुलाने का प्रयास करेगी ताकि वह  खिलाड़ियों से भी मिल सके। पूर्व में धर्मशाला में आईपीएल मैचों के दौरान तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने स्टेडियम पहुंचकर मैच से पूर्व खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला भी बढ़ाया था। वहीं, जब भी धर्मशाला में कोई अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन होता है तो खिलाड़ी धर्मगुरु से मिलने उनके निवास पर जाते हैंै। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि भारत-इंग्लैंड टेस्ट के लिए एचपीसीए दलाई लामा, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सहित अन्य मेहमानों को निमंत्रण देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed