फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ind vs Eng, Ind vs Eng test match, Ind vs Eng match news, Ind vs Eng match Dharamshala, dharamshala news

Ind vs Eng: धर्मशाला 25वें अंतरराष्ट्रीय मैच की करेगा मेजबानी, जीत का चौका लगाने के इरादे से उतरेगा भारत

Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Mar 2024 12:00 AM IST
सार

वर्ष 2003 में स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था।

विज्ञापन
Ind vs Eng, Ind vs Eng test match, Ind vs Eng match news,   Ind vs Eng match Dharamshala, dharamshala news
खूबसूरत धर्मशाला स्टेडियम में होगा भारत और इंग्लैंड के बीच मैच - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 7 से 11 मार्च तक 25वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। वर्ष 2003 में स्टेडियम में रणजी मैच शुरू होने के बाद करीब दस साल बाद धर्मशाला को 2013 में पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी का मौका मिला था। 27 जनवरी 2013 को धर्मशाला में भारत और इंग्लैंड के बीच एक दिवसीय मैच खेला गया था। अब तक धर्मशाला में 24 अंतरराष्ट्रीय मैच हो चुके हैं। 24 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 14 मैच टी-20, नौ एक दिवसीय और एक टेस्ट मैच शामिल है। धर्मशाला में भारतीय टीम ने पांच एक दिवसीय, पांच टी-20 मैच और एक टेस्ट मैच खेला है। इनमें दो टी-20 मैच बारिश के कारण धुल गए थे। 9 टी-20 मैच दूसरे देशों के बीच खेले गए हैं। एचपीसीए सचिव अवनीश ने बताया कि धर्मशाला में अब तक टी-20, वनडे और टेस्ट मैच को मिलाकर 24 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। इनमें भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच एक टेस्ट मैच भी शामिल है। जबकि दूसरा टेस्ट मैच 7 से 11 मार्च को भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से 2013 तक आईपीएल के नौ मैच भी खेले जा चुके हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला में कब-कब हुए मैच
टेस्ट मैच               टीमें
25 मार्च 2017     भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

एक दिवसीय मैच
1. 27 जनवरी 2013 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 17 अक्तूबर 2014 भारत बनाम वेस्टइंडीज
3. 16 अक्तूबर 2016 भारत बनाम न्यूजीलैंड
4. 10 दिसंबर 2017 भारत बनाम श्रीलंका

वनडे विश्व कप के मैच
1. 7 अक्तूबर 2023 बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
2. 10 अक्तूबर 2023 बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड
3. 17 अक्तूबर 2023 दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड
4. 22 अक्तूबर 2023 भारत बनाम न्यूजीलैंड
5. 28 अक्तूबर 2023 न्यूजीलैंड बना ऑस्ट्रेलिया

टी-20 मैच
1. 2 अक्तूबर 2015 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
2. 9 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
3. 9 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
4. 11 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम आयरलैंड (टी-20 विश्व कप)
5. 11 मार्च 2016 नीदरलैंड बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
6. 13 मार्च 2016 बंगलादेश बनाम ओमान (टी-20 विश्व कप)
7. 13 मार्च 2016 आयरलैंड बनाम नीदरलैंड (टी-20 विश्व कप)
8. 18 मार्च 2016 आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (टी-20 विश्व कप)
9. 15 सितंबर 2019 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
10. 12 मार्च 2020 भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (मैच रद्द)
11. 26 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका
12. 27 फरवरी 2022 भारत बनाम श्रीलंका
महिला (टी-20 विश्व कप) के मैच
1. 22 मार्च 2016 भारत बनाम इंग्लैंड
2. 24 मार्च 2016 इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज

जीत का चौका लगाने के इरादे से उतरेगा भारत
वहीं, बारिश की आशंका के बीच धर्मशाला में गुरुवार को भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरिज का अंतिम मुकाबला शुरू होगा। जहां भारत जीत का चौका लगाने के इरादे से उतारेगा वहीं इंग्लैंड अंतिम मैच जीतने के लिए जोर लगाएगा। मैच से पहले एचपीसीए स्टेडियम में कन्या पूजन करेगा और बारिश के देवता भगवान इंद्रूनाग से मौसम साफ रखने की प्रार्थना करेगा। मैच के लिए सुबह नौ बजे टॉस होगा, जबकि साढ़े नौ बजे पहली गेंद फेंकी जाएगी। भारतीय टीम तीन मैच जीत कर सीरिज को अपने नाम कर चुकी है। स्टेडियम में 22 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। बताया जा रहा है कि मैच की तीन चौथाई टिकटें बिक चुकी हैं। मैच में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए करीब 600 पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किए गए हैं। वे स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। इसके अलावा डॉग स्क्वायड और ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जोएल विल्सन और रॉड टकर होंगे फील्ड अंपायर
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरिज के अंतिम मुकाबले में जोएल विल्सन और रॉड टकर फील्ड अंपायर होंगे। इसके अलावा टीवी अंपायर का जिम्मा कुमार धर्मसेना के पास रहेगा। फोर्थ अंपायर जेआर मदनगोपाल और मैच के रेफ्री जेफ क्रो रहेंगे।

ऑनलाइन एक ही स्टैंड की मिल रहीं टिकटें
मैच के टिकट बुक करने वाली ऑनलाइन साइट पेटीएम इनसाइडर पर मात्र एक ही स्टैंड की टिकट बिक्री के दर्शाई जा रही है, जबकि बाकी स्टैंड बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं। पेटीएम इनसाइडर पर नाॅर्थ-2 स्टैंड पर ही टिकट की उपलब्धता दशाई जा रही है, जोकि 7500 रुपये की है। ऐसे में सस्ती टिकटों के सहारे मैच देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हाथ लगी है।

विज्ञापन

मौसम और पिच को देखते हुए तीन गेंदबाजों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
 भारत और इंग्लैंड के बीच वीरवार से धर्मशाला में शुरू हो रहे मैच में मौसम और पिच का अहम रोल रहेगा। पिछले दिनों हुई बारिश और मैच के तीन दिन मौसम कुछ खराब रह सकता है। ऐसे में पिच तेज गेंदबाजों को भी मदद कर सकती है। इसके चलते टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में तीन तेज गेंदबाजों को भी खेला सकता है। टीम कॉम्बिनेशन को लेकर प्रबंधन माथापच्ची कर रहा है। अगर टीम में तीन तेज गेंदबाज शामिल किए गए तो किसी एक स्पिनर को बाहर करना पड़ेगा। धर्मशाला मैच के लिए भारतीय टीम प्रबंधन प्लेइंग 11 को लेकर असमंजस है। धर्मशाला की पिच अन्य भारतीय मैदानों की तुलना तेज गेंदबाजों के फ्रेंडली मानी जाती है। ऐसे में तेज गेंदबाजों को विकेट लेने में मदद मिलेगी। अभी तक पूरी सीरीज में भारतीय टीम तीन स्पिनरों से साथ मैदान में उतरी है। यह पहला मौका हो सकता है जब टीम तीन गेंदबाजों के साथ उतरेगी। टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई और मोहम्मद सिराज भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। टीम एक अन्य तेज गेंदबाज काे शामिल कर सकती है। पिछले मैच में शुरुआती तीन विकेट लेकर तेज गेंदबाज आकाशदीप ने काफी प्रभावित किया था। इसके अलावा मुकेश कुमार अंतरराष्ट्रीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। चयनकर्ताओं के लिए इन दोनों में से किसी एक को खेलना होगा।

दूसरी ओर भारतीय टीम यह भी चाह रही है कि वह विनिंग काॅम्बिनेशन को न छेड़े। सीरीज में कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विनी की तिकड़ी अच्छा प्रदर्शन करती आई है। तीनों गेंद के साथ-साथ बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं। ऐसे में यदि ये तीनों खेले तो किसी एक तेज गेंदबाज को बाहर बैठना होगा। धर्मशाला में 9 से 12 फरवरी को दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला गया था। यहां चार दिन में 36 विकेट गिरे थे। ये सभी 36 विकेट पेसर्स ने निकाले थे। ऐसे में भारतीय टीम भी अपनी पेस बैटरी पर भरोसा जता सकती है।

मौसम का भी फेक्टर
पांच दिवसीय टेस्ट मैच के तीन दिन मौसम भी खलल डाल सकता है। मैच के पहले दिन 6 मार्च के अलावा 10 और 11 मार्च को बारिश भी हो सकती है। इसके अलावा आसमान पर बादल भी छाए रह सकते हैं। ऐसे में संभव है कि पिच तेज खेले और गेंदबाजों को स्विंग भी मिले। ऐसे में तीन तेज गेंदबाजों को खेलना अच्छा विकल्प हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed