{"_id":"59d4c4b04f1c1bbe538b5c17","slug":"income-tax-department-seized-the-property-of-two-company-in-kala-amb","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18.50 करोड़ का टैक्स नहीं भरने पर जब्त की संपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 18.50 करोड़ का टैक्स नहीं भरने पर जब्त की संपति
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन(सिरमौर)
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 18.50 करोड़ रुपये की टैक्स अदायगी नहीं करने पर दो उद्योगों की संपति जब्त की है।
विज्ञापन
इस कार्रवाई को विभाग के शिमला में मौजूद रिकवरी अधिकारी तरूण कुमार अत्री और आयकर निरीक्षक विक्रमजीत ने अंजाम दिया। विभाग ने दोनों उद्योगों की 6 बीघा जमीन और कंपनी परिसर को भी कब्जे में लिया है। दोनों कंपनियां दिल्ली की है और बीते 10 वर्षों से बंद पड़ी थी।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार त्रिलोकपुर रोड पर स्थित आशा टेक्नोलॉजी पर विभाग का 14 करोड़ रुपये का आयकर देय था। इसके अलावा इलेक्ट्रोएबल इंटरनेशनल पर साढ़े चार करोड़ रुपये की देनदारी थी।
विज्ञापन
संभवतः औद्योगिक क्षेत्र में आयकर विभाग की अपनी तरह की ये पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। इस कार्रवाई से आयकर न चुकाने वाले डिफाल्टरों में हड़कंप मचा हुआ है
Trending Videos
अगले सप्ताह नीलाम होगी जब्त संपतिः आयकर विभाग
आज विभाग की टीम ने बकायदा मुनियादी करवाकर उद्योगों से कोई भी लेन देन न करने की चेतावनी भी दी है। उद्योगों के गेट पर इस संबंध में नोटिस चस्पा कर दिए गए है। सूत्रों की माने तो आयकर विभाग के निशाने पर कुछ अन्य डिफाल्टर भी आ चुके है।
विभाग को उम्मीद है कि उद्योगों की संपति बेचकर 5 से 7 करोड़ रुपये के टैक्स की रिकवरी हो सकती है। आयकर विभाग के टैक्स रिकवरी अधिकारी तरूण कुमार अत्री और आयकर निरीक्षक विक्रमजीत ने कहा कि जल्द ही इन उद्योगों की अगले जब्त संपति नीलाम की जाएगी। इसको लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
विभाग को उम्मीद है कि उद्योगों की संपति बेचकर 5 से 7 करोड़ रुपये के टैक्स की रिकवरी हो सकती है। आयकर विभाग के टैक्स रिकवरी अधिकारी तरूण कुमार अत्री और आयकर निरीक्षक विक्रमजीत ने कहा कि जल्द ही इन उद्योगों की अगले जब्त संपति नीलाम की जाएगी। इसको लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।