फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Incidents of crime against senior citizens doubled in Himachal in three years

हिमाचल में तीन साल में दोगुना बढ़ गईं वरिष्ठ नागरिकों से अपराध की घटनाएं

Sat, 18 Sep 2021 11:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Sep 2021 11:39 AM IST
सार

 राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के साल 2020 के जारी किए गए डाटा के अध्ययन में पता चला है कि साल 2018 में जहां विभिन्न तरह के 195 और 2019  में 166 मामले दर्ज हुए थे, वहीं साल 2020 में यह बढ़कर 394 हो गए।

विज्ञापन
Incidents of crime against senior citizens doubled in Himachal in three years
वरिष्ठ नागरिक(सांकेतिक)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन साल में वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले अपराध की घटनाओं में दोगुना से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के साल 2020 के जारी किए गए डाटा में यह बात सामने आई है। रिकॉर्ड के अध्ययन में पता चला है कि साल 2018 में जहां विभिन्न तरह के 195 और 2019  में 166 मामले दर्ज हुए थे, वहीं साल 2020 में यह बढ़कर 394 हो गए। इन मामलों में चोरी से लेकर गंभीर घायल करने, दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य तरह के अपराध शामिल हैं।

विज्ञापन


यह तब है, जब वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस के आला अधिकारी विशेष अभियान और विशेष तवज्जो देने की बात कहते रहे हैं। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के साथ होने वाले अपराध के मामलों में भी इजाफा हुआ है। साल 2018 की तुलना में साल 2020 में 121 मामले ज्यादा दर्ज किए गए हैं। 2018 में 130 जबकि 2019 में 189 मामले दर्ज हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed