{"_id":"5bf81af1bdec2241822ee0b6","slug":"inactive-office-bearers-for-three-months-will-be-out-from-congress-seva-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने निष्क्रिय रहने पर सेवादल से बाहर होंगे पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने निष्क्रिय रहने पर सेवादल से बाहर होंगे पदाधिकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 23 Nov 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी लगातार तीन माह तक निष्क्रिय रहे तो उनको अपने पद से हाथ धोना पड़ेगा। अभी तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं थी और एक बार जब संगठन का पद मिल गया तो वह लंबे समय समय कुर्सियों में बने रहते थे।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में कांग्रेेस सेवादल के अधिकांश पदाधिकारी संगठन के कामों से भी दूर रहते थे और संगठन की गतिविधियों में भी शामिल नहीं रहते थे। प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि संगठन में ऐसे कार्यकर्ताओं की ताजपोशी की जा रही है, जिनका ट्रैक रिकार्ड अच्छा रहा है।
विज्ञापन
नए सिरे से पदाधिकारियों की तैनाती की जा रही है। इसके साथ ही संगठन के प्रदेश, जिला और ब्लाक पदाधिकारियों के कामकाज की हर तीन माह में समीक्षा की जा रही है। जो पदाधिकारी तीन माह तक लगातार संगठन के कामकाज और गतिविधियों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
उनको संगठन के पदों पर नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे पदाधिकारियों से पूछा जाएगा कि क्यों संगठन की गतिविधियों से किनारा किया जा रहा है? अगर कोई संतोषजनक जवाब नहीं पाया गया तो नए कार्यकर्ता को यह दायित्व सौंप दिया जाएगा।
अनुराग शर्मा के अनुसार संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए हाईकमान ने यह फरमान जारी कि ए हैं। इसके दृष्टिगत संगठन का प्रदेेश नेतृत्व यह कदम उठा रहा है। संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों का विस्तार के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।