फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   In Solan a big bus accident was averted due to the driver's alertness, 40 people were in the bus

हिमाचल : सोलन में चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बस में सवार थे 40 लोग

Sun, 01 May 2022 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
In Solan a big bus accident was averted due to the driver's alertness, 40 people were in the bus
टल गया हादसा... - फोटो : अमर उजाला

पथ परिवहन निगम पठानकोट डिपो की बस की सोलन के समीप कमानी पिन निकल गई। पिन के निकलने से बड़ा हादसा होते-होते टला गया। चालक ने पिन निकलने की आवाज आते ही बस रोक दी। इसके चलते चालक की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा गया है। 

विज्ञापन


इस बस में पहले भी आग लगने का मामला आ चुका है लेकिन निगम की ओर से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते फिर एक बार यात्रियों की जांन बची है। बस में 40 सवारियां स्वर थीं जिन्हें चालक अरविंदर पाल और परिचालक सतपाल सिंह ने शिमला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसों में भेजा। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पठानकोट डिपो की एचपी 38ई 2691 बस शिमला से पठानकोट जा रही थी। यह बस करीब छह बजे शिमला से निकली और करीब पौने आठ बजे सोलन पहुंची। सोलन-कुमारहट्टी बायपास पर जैसे ही बस रबौन के समीप पहुंची तो पट्टे के समीप लगी कमानी पिन निकल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाज आते ही चालक ने बस को रोका और जांच की। इसके बाद सभी सवारियों को वास्तविक स्थिति के बारे में बताया गया। शिमला से आने वाली अन्य बसों फुल कैपेसिटी के साथ चलने से रात में गंतव्य स्थान की ओर जा रही सवारियां करीब सवा नौ बजे तक परेशान होती रही। 


हैरत की बात तो यह है कि बस के लाखों किलोमीटर चलने के बाद भी निगम ने लांग रूट पर दौड़ाया हुआ है। वहीं एक बार आग की घटना होने के बाद भी बस की सही प्रकार से जांच नहीं हो पाई है। सवाल यह उठता है कि निगम कब तक यात्रियों और कर्मियों की जान को जोखिम में डालकर इन बसों को लांग रुट पर भेजता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed