स्कूल-कॉलेज में मोबाइल पर बात की तो अब खैर नहीं, आदेश जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों के कक्षा में मोबाइल फोन पर बात करने की शिकायतों के चलते विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के परिसर में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर पूर्ण रोक लगा दी गई है।
शनिवार को उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने सभी स्कूल-कॉलेज प्रिंसिपलों को नई व्यवस्था का पालन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों के तहत स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक फोन का प्रयोग स्टाफ रूम में कर सकेंगे।
जबकि स्टूडेंट्स के लिए परिसर में विशेष स्थान चिन्हित किए जाएंगे। नई व्यवस्था की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय के मुताबिक कई स्कूल-कॉलेजों से शिकायतें मिली हैं कि शिक्षक कक्षा में फोन का प्रयोग कर रहे हैं।
प्रधान सचिव ने की थी रोक लगाने की मांग
इससे जहां शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। वहीं स्टूडेंट्स पर भी गलत असर पड़ रहा है। इन शिकायतों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए निदेशालय ने शनिवार से परिसर में मोबाइल फोन के प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है।
बता दें कि 17 मई को राजधानी शिमला में उच्च शिक्षा के समक्ष चुनौतियों विषय को लेकर आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए तत्कालीन प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान ने स्कूल-कॉलेज परिसरों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा था। इसी कड़ी में शनिवार को शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर दिए हैं।