{"_id":"5b5ac63c4f1c1bee748b630f","slug":"imran-khan-comment-on-virbhadra-singh-stetement","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र से नाराज इमरान खान ने पाक टीम को दी थी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र से नाराज इमरान खान ने पाक टीम को दी थी नसीहत
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में सत्ता की दहलीज तक पहुंचे क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने वर्ष 2016 में पाक क्रिकेट टीम को धर्मशाला में भारत के साथ मैच नहीं खेलने की नसीहत दी थी। धर्मशाला में 19 मार्च को भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप का मैच आयोजित होना था। इस दौरान इमरान ने बयान जारी कर कहा था कि वह हिमाचल के मुख्यमंत्री के बयान से निराश हैं।
विज्ञापन
इमरान ने कहा था ‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का बयान गैरजिम्मेदाराना था। यह पूरी तरह से मेहमाननवाजी और मेजबानी के मापदंडों के खिलाफ है। मुख्यमंत्री का बयान साफ तौर पर घृणा को बढ़ावा देता है। इस स्थिति के बीच मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान टीम को धर्मशाला में भारत के खिलाफ 19 मार्च को होने वाले वर्ल्ड कप टी-20 मैच में नहीं खेलना चाहिए।’
विज्ञापन
वीरभद्र ने सुरक्षा देने में जताई थी असमर्थता वर्ष 2016 में हिमाचल के सीएम वीरभद्र ने कांगड़ा के शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों की आपत्ति को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई थी। उनका मानना था कि पाकिस्तान की मेजबानी उन सैनिकों का अपमान है जिन्होंने जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले में अपनी जान गंवाई थी।
विज्ञापन