{"_id":"60ab4d498ebc3e29b57373d8","slug":"improve-in-revenue-collection-in-himachal-pradesh-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने घटाए खर्च, राजस्व में भी सुधार, दो महीनों में नहीं आई नया कर्ज लेने की नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने घटाए खर्च, राजस्व में भी सुधार, दो महीनों में नहीं आई नया कर्ज लेने की नौबत
Mon, 24 May 2021 12:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 24 May 2021 12:23 PM IST
सार
इस साल कर्ज लेने के कैलेंडर के हिसाब से मई महीने में भी ऋण लेना प्रस्तावित था। पर आर्थिक प्रबंधन ठीक से हो पाने की वजह से मई महीने में यह कर्ज लेने की नौबत नहीं आई है, जबकि राज्य वित्त विभाग ने अब तक इसकी अधिसूचना जारी कर देनी थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल सरकार को इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल और मई महीनों में अभी कर्ज लेने की नौबत नहीं आई है। इस वित्तीय वर्ष में इस माह 1000 करोड़ रुपये का कर्ज लेना प्रस्तावित था, मगर इसे आगे टाल दिया गया है। इसका कारण अप्रैल महीने तक की राजस्व प्राप्तियों में काफी सुधार का होना है। मई महीने में अप्रैल माह की राजस्व प्राप्तियों का यह प्रभाव है। हालांकि कोरोना कर्फ्यू के लगने के बाद इस महीने का प्रभाव अगले माह नजर आएगा। हो सकता है कि अगले महीने ऋण लेना पड़े।
विज्ञापन
बेशक प्रदेश की माली हालत पतली चल रही है। इस साल कर्ज लेने के कैलेंडर के हिसाब से मई महीने में भी ऋण लेना प्रस्तावित था। पर आर्थिक प्रबंधन ठीक से हो पाने की वजह से मई महीने में यह कर्ज लेने की नौबत नहीं आई है, जबकि राज्य वित्त विभाग ने अब तक इसकी अधिसूचना जारी कर देनी थी। कोविड संकट के बीच हिमाचल सरकार को केंद्र से मिल रही आर्थिक मदद, जीएसटी संग्रहण, पिछले महीनों में हुई अपनी अच्छी राजस्व प्राप्तियां और कई तरह के अनावश्यक खर्चों को घटा देना इसका कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, अब यह देखना होगा कि क्या जून महीने में भी सरकार कर्ज लेना टाल पाएगी। चूंकि इस महीने कोरोना कर्फ्यू के बीच भी कोविड मरीजों की मृत्यु बढ़ जाने, यहां कई तरह की स्वास्थ्य सुविधाओं को जोड़े जाने के बाद इस तरह की नौबत आ सकती है। वहीं, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने बताया है कि फिलहाल नया कर्ज नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन