फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Impact of landslide: Kalka-Shimla trains delayed.

Shimla News: भूस्खलन का असर, कालका-शिमला की ट्रेनें लेट

Sun, 05 Jul 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Impact of landslide: Kalka-Shimla trains delayed.
अप और डाउन दोनों ट्रेनें देरी से चलीं, वीकेंड पर यात्रियों को हुई परेशानी
विज्ञापन

कैथलीघाट-कनोह के बीच भूस्खलन से हुई परेशानी
कालका-शिमला एक्सप्रेस दो घंटा देरी से पहुंची शिमला
रविवार को ट्रेनों में भीड़, सभी फुल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रविवार को अप और डाउन दोनों ट्रेनें देरी से चलीं। इससे वीकेंड के दौरान रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कालका से कई ट्रेनें देरी से रवाना हुईं, जबकि कई ट्रेनें मार्ग में भी विलंबित रहीं।
बताया जा रहा है कि कैथलीघाट और कनोह रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन के बाद ट्रैक साफ होने पर देर रात लाइन फिट का प्रमाणन मिला। इसके बाद रद्द की गई ट्रेनों को खाली कालका पहुंचाया गया। रविवार को कालका-शिमला एक्सप्रेस (52453) को दो घंटे की देरी से कालका से शिमला के लिए रवाना किया गया। छुट्टी होने के कारण कालका से लगभग सभी ट्रेनें यात्रियों से भरी हुई शिमला की ओर रवाना हुईं।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अनुसार कालका-शिमला शिवालिक डीलक्स (52451) 20 मिनट, कालका-शिमला एक्सप्रेस (52453) दो घंटे, हिमालयन क्वीन (52455) 15 मिनट, कालका-शिमला एक्सप्रेस (52457) 15 मिनट, हिमदर्शन (52459) 15 मिनट और ट्रेन संख्या 04503 20 मिनट देरी से चली। इसी तरह डाउन दिशा में ट्रेन संख्या 52452 20 मिनट, 52458 15 मिनट और 52460 19 मिनट की देरी से चलीं। इनमें से कई ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों के बीच भी विलंबित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हावड़ा ट्रेन भी रात में लेट
कालका-शिमला रेलखंड पर हिल स्लिप के बाद यात्रियों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की गई। शिमला-कालका शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52452) में यात्रा कर रहे 107 यात्रियों को शनिवार देर रात बसों के माध्यम से कालका रवाना किया गया। इनमें कई यात्री ऐसे थे, जिन्हें कालका से हावड़ा जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। इसे देखते हुए 13052 कालका-हावड़ा मेल को कालका से एक घंटे की देरी से रवाना किया गया।

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर भूस्खलन हुआ था। इसके बाद यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। रविवार को भी कुछ ट्रेनें क्रॉसिंग के कारण देरी से चलीं। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
यशनजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेलवे मंडल अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed