फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Immunity boosting powder to be fought with Coronavirus, will come to market soon

कोरोना से लड़ेगा इम्युनिटी बूस्टिंग पाउडर, जल्द बाजार में आएगा

Thu, 21 Jan 2021 10:15 AM IST
Krishan Singh विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Jan 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
Immunity boosting powder to be fought with Coronavirus, will come to market soon
इम्युनिटी बूस्टिंग पाउडर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से बचने के लिए आदमी के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाने का काम अब सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान पालमपुर करेगा। संस्थान ने इसके के लिए इम्युनिटी बूस्टिंग पाउडर तैयार किया है। इस पाउडर बनाने की तकनीक संस्थान के वैज्ञानिकों ने तैयार की है। इस पाउडर से आदमी की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। यह पाउडर जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। इसके खाने से आदमी के शरीर का इम्युनिटी सिस्टम बढ़ेगा। जो कोरोना से काफी हद तक लोगों का बचाब करेगा।

विज्ञापन


यही नहीं कोविड-19 से पीड़ित हो चुके लोगों के शरीर में भी यह पाउडर इम्युनिटी को काफी मजबूत करेगा। सीएसआईआर वैज्ञानिकों ने लंबे शोध के बाद जड़ी-बूटियों से पाउडर को तैयार किया है। जिसे संस्थान अब जल्द बाजार में उतारेगा। इम्युनिटी बूस्टिंग पाउडर  बनाने के लिए हर एक जड़ी-बूटी की जांच हुई है। पाउडर की बाजार में आने पर क्या कीमत होगी। संस्थान यह जल्द तय करेगा। इससे पहले सीएसआईआर ने कोरोना के बचाब के लिए सैनिटाइजर भी तैयार किया था।
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आदमी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पाउडर तैयार किया गया है। इसे जल्द ही बाजार में उतारा जाएगा। यह पाउडर कोविड से लड़ने में भी मददगार होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed