फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ima dehradun passing out parade 2021 aman sharma joined Indian army as a lieutenant

सेवानिवृत्त कैप्टन का बेटा बना लेफ्टिनेंट, गांव में खुशी का माहौल

Sat, 12 Jun 2021 05:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, टिहरा (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, टिहरा (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Jun 2021 05:19 PM IST
सार

एनडीए की परीक्षा में असफल रहने पर उन्होंने एक बार दोबारा कोचिंग लेकर परीक्षा पास कर ली। 3 साल खड़गवासला में ट्रेनिंग पूरी करने बाद वह पासआउट हुए।

विज्ञापन
ima dehradun passing out parade 2021 aman sharma joined Indian army as a lieutenant
अमन शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कप्तान ज्योति प्रकाश शर्मा का बेटा भी सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की घरवासड़ा पंचायत के अमन शर्मा आईएमए देहरादून से पासआउट हुए हैं। अमन की प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राथमिक स्कूल से हुई है। जबकि छठी से दस जमा दो तक की पढ़ाई  सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में हुई।

विज्ञापन


एनडीए की परीक्षा में असफल रहने पर उन्होंने एक बार दोबारा कोचिंग लेकर परीक्षा पास कर ली। 3 साल खड़गवासला में ट्रेनिंग पूरी करने बाद वह पासआउट हुए। वर्ष 2020 में वह इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून में दाखिल हुए और 12 जून को बतौर लेफ्टिनेंट पासआउट हुए। वह सात डोगरा में सेवाएं देंगे। अमन की माता लता शर्मा गृहिणी हैं। जबकि बहन भानुप्रिया सफदरगंज अस्पताल दिल्ली में स्टाफ नर्स हैं।
विज्ञापन


अमन की इस कामयाबी पर उनके ताया हंसराज शर्मा, चाचा नेकराम, ओम प्रकाश, चचेरे भाई डॉ. विकास, विनय, आशुतोष और अंकु शर्मा ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी है। परिजनों ने बताया कि रविवार को अमन के पैतृक घर घरवासड़ा पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा। अमन की इस कामयाबी पर पंचायत प्रधान वीटो देवी, उपप्रधान दान सिंह ठाकुर ने परिवार को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed