फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Illicit Felling, Nine sandalwood trees were cut in Bilaspur, accused ran away from the promptness of the peopl

Sandalwood Illicit Felling: बिलासपुर में चंदन के नौ पेड़ काटे, लोगों की मुस्तैदी से भागे वन काटू

Tue, 15 Nov 2022 08:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Nov 2022 08:14 PM IST
सार

बिलासपुर जिले में एक बार फिर से चंदन के पेड़ों पर आरी चली है। देर रात बिलासपुर शहर के साथ लगते ओयल गांव स्थित इको पार्क में चंदन के नौ पेड़ वन काटुओं ने काट डाले, लेकिन ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की सतर्कता से वन काटू काटे गए पेड़ों को ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। 

विज्ञापन
Illicit Felling, Nine sandalwood trees were cut in Bilaspur, accused ran away from the promptness of the peopl
बिलासपुर में चंदन के नौ पेड़ काटे - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक बार फिर से चंदन के पेड़ों पर आरी चली है। देर रात बिलासपुर शहर के साथ लगते ओयल गांव स्थित इको पार्क में चंदन के नौ पेड़ वन काटुओं ने काट डाले, लेकिन ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की सतर्कता से वन काटू काटे गए पेड़ों को ले जाने में कामयाब नहीं हो पाए। वन विभाग ने इन पेड़ों को कब्जे में ले लिया है और सदर थाना में शिकायत पत्र भी दिया है।  ओयल गांव के एक व्यक्ति ने रात करीब 2:30 बजे ग्राम पंचायत प्रधान दिनेश कुमार को फोन कर बताया कि उसके घर से ऊपर इको पार्क में पेड़ काटने की आवाज रही है। इस पर पंचायत प्रधान ने सिटी चौकी पुलिस और वन विभाग के खंड अधिकारी को सूचना दी।

विज्ञापन


रात्रि गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मी मौके  पर पहुंचे। उन्होंने टॉर्च जलाई तो वन काटू वहां से भाग निकले। बताया जा रहा कि वन काटू काफी संख्या में थे। इतने में ग्रामीण, पंचायत प्रधान और वन विभाग के कर्मी भी वहां पहुंच गए। वन विभाग की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो वहां चंदन के पेड़ कटे हुए मिले। मौके पर पहुंचे पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि इको पार्क के पास जंगल में उन्होंने नौ पेड़ चंदन के कटे हुए गिने हैं। वन क्षेत्रीय अधिकारी संयम मुनौला ने बताया कि वह इस बारे पक्ष देने के लिए अधिकृत नहीं है। वहीं, जिला वन अधिकारी अवनी भूषण राय से इस बारे पक्ष लेने के लिए फोन किया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed