{"_id":"652915a0623ba8bf160e9f4a","slug":"illegal-mining-two-truck-with-sand-seized-in-pandoga-una-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: पंडोगा पुलिस ने रेत-बजरी लेकर पंजाब जा रहे दो टिप्पर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: पंडोगा पुलिस ने रेत-बजरी लेकर पंजाब जा रहे दो टिप्पर पकड़े
Fri, 13 Oct 2023 03:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 13 Oct 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
थाना हरोली के तहत पंडोगा चौकी की पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को रेत-बजरी लेकर पंजाब जा रहे दो टिप्पर पकड़े हैं। दोनों टिप्पर पंजाब नंबर के हैं। पुलिस पूछताछ में टिप्पर चालकों ने कोई संतोषजनक जबाव नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को थाना पंडोगा की पुलिस टीम ने ऊना होशियारपुर सड़क मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। थाना प्रभारी रूपलाल के नेतृत्व में विभिन्न वाहनों की जांच की गई। इस दौरान दो टिप्पर रेत बजरी से भरे हुए वहां पहुंचे। पुलिस टीम ने उन्हें जांच के लिए रोका और चालकों ने रेत बजरी पंजाब लेकर जाने से संबंधित दस्तावेज मांगे।
विज्ञापन
लेकिन चालक कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इस पर पुलिस टीम ने दोनों टिप्पर को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि खनन के खिलाफ हरोली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों के आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन