फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Illegal mining police raid in pabbar river rohru shimla himachal pradesh

पब्बर नदी में छापामारी, दो ट्रैक्टर समेत एक हजार मीट्रिक टन रेत सीज

Sat, 21 Dec 2019 06:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Dec 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining police raid in pabbar river rohru shimla himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

पब्बर नदी के तट पर पटसारी में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस की टीम ने छापामारी की। छापामारी के दौरान दो ट्रैक्टर और करीब एक हजार मीट्रिक टन रेत को सीज किया है। टीम ने मौके पर पाया कि करीब डेढ़ किलोमीटर तक नदी के तट को माफिया ने पूरी तरह खोद दिया है। पब्बर नदी के तट पर निगरानी के बावजूद खनन माफिया सक्रिय है। हालांकि छापामारी की भनक लगने पर सक्रिय खनन माफिया मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


एसडीएम ने पुलिस को आरोपियों का पता लगाने और उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। एसडीएम रोहड़ू को सूचना मिली थी कि पटसारी में करीब डेढ़ किलोमीटर के दायरे में रात के समय अवैध खनन हो रहा है। सूचना के बाद प्रशासन की ओर से पहली छापामारी शुक्रवार रात को की गई।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर दो ट्रैक्टर खड़े मिले। एक ट्रैक्टर का पांच साल से कोई टैक्स और फिटनेस तक नहीं करवाई गई है। रात के समय हुई प्रशासन की छापामारी से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। शनिवार को सुबह एसडीएम ने फिर पुलिस और खनन विभाग के निरीक्षक के साथ पब्बर नदी पर छापामारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Illegal mining police raid in pabbar river rohru shimla himachal pradesh

दो दिन की कार्रवाई में टीम ने पब्बर नदी के तट पर करीब एक हजार मीट्रिक टन रेत के ढेर बरामद किए हैं। प्रशासन की ओर से रेत को मौके पर सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। मौके पर तैनात रोहड़ू के थाना प्रभारी को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस को बरामद सामग्री की निगरानी के लिए तैनात रहने के लिए भी कहा गया है।

एसडीएम बीआर शर्मा ने कहा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। सीज किए गए रेत को नीलाम किया जाएगा। उन्होंने कहा खनन में सक्रिय लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा लोगों की ओर से सूचना मिली थी कि पटसारी में करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में लगातार खनन चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर छापामारी में करीब एक हजार मीट्रिक टन रेत के ढेर नदी तट के साथ मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed