फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Illegal mining in kangra una chamba sirmour penalty of 17.5 lakh rupee

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 17.5 लाख का जुर्माना

Mon, 15 Oct 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 15 Oct 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining in kangra una chamba sirmour penalty of 17.5 lakh rupee

हिमाचल के चार जिलों में अवैध खनन करने पर राज्य सरकार ने  दोषियों पर 17.5 लाख जुर्माना किया है। सरकार ने छापामारी कर कांगड़ा, ऊना, चंबा और सिरमौर में अवैध खनन करने वालों को दबोेच कर कार्रवाई की है। सिरमौर जिले में अवैध करने का एक मामला पकड़ा है और इससे सबसे ज्यादा पांच लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार के पास अवैध खनन को लेकर कई बार शिकायतें आती रही हैं। इन शिकायतों पर गौर करते हुए सरकार ने कई जिलों में छापे मारे और अवैध तरीके खनन करने के मामले पकड़े गए हैं। जिन इलाकों में सरकार ने खनन करने की मंजूरी दे रखी थी, उसके आसपास के इलाकों में भी इन खान मालिकों ने अवैध तरीके से खनन गतिविधियां शुरू कर सरकार को आर्थिक चपत लगाने की कोशिश की है। खनन विभाग के अधिकारियों ने शिकायतें मिलने के बाद छापेमारी और अवैध खनन करने वालों को रंगे हाथों पकड़ा है।

विज्ञापन

Illegal mining in kangra una chamba sirmour penalty of 17.5 lakh rupee

छापामारी कर अवैध खनन करने वालों से 17.5 लाख रुपये जुर्माना वसूला। ऊना में तीन जगह, कांगड़ा और चंबा में एक-एक जगह अवैध खनन के मामले पकड़े गए हैं। इनसे ढाई-ढाई लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई है। सिरमौर में अवैध खनन करने पर सरकार ने सबसे अधिक पांच लाख की जुर्माना राशि वसूली है।

राज्य ज्योलाजिस्ट पुनीत गुलेरिया ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से अवैध खनन की शिकायतें आने के बाद अधिकारियों ने छापामारी की और अवैध खनन के मामले पकड़े गए हैं। इन अवैध खनन करने वालों से 17.5 लाख रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed