{"_id":"651ba3ed36a5b91fb20d9a58","slug":"illegal-construction-done-in-the-symmetry-area-of-kanlog-municipal-corporation-demolished-it-2023-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: कनलोग के समिट्री में अवैध बनाए छह मकानों-ढारों पर चला नगर निगम का हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: कनलोग के समिट्री में अवैध बनाए छह मकानों-ढारों पर चला नगर निगम का हथौड़ा
Tue, 03 Oct 2023 08:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Oct 2023 08:05 PM IST
सार
शिकायत मिलने के बाद नगर निगम की टीम ने इस पर कार्रवाई की है। एमसी की ओर से मंगलवार सुबह से ही मौके पर अवैध निर्माण तोड़ने का काम चला।
विज्ञापन
समिट्री क्षेत्र में एमसी ने अवैध निर्माण तोड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के कनलोग वार्ड के समिट्री क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए छह मकानों और ढारों पर नगर निगम की टीम ने मंगलवार सुबह हथौड़ा चला दिया। एक-एक कर निगम टीम ने सभी छह अवैध निर्माण गिरा दिए। नगर निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगर निगम के अनुसार इस समिट्री क्षेत्र में साल 2015 से ही अवैध निर्माण होने की शिकायतें मिल रही थीं। मौके पर किए गए निरीक्षण में पाया गया कि यहां कुछ लोगों ने ईंटों से मकान बना दिए हैं।
विज्ञापन
लोहे के एंगल और चादरों से पक्के ढारे भी तैयार कर दिए हैं। नगर निगम ने इस अवैध निर्माण को हटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद नहीं हटाया गया। निगम टीम ने मंगलवार सुबह खुद कार्रवाई करते हुए इसे गिरा दिया। निगम प्रशासन के अनुसार इस क्षेत्र में तीन और अवैध निर्माण कर बनाए ढारानुमा मकान हैं जिन पर आयुक्त कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। इन्हें भी जल्द हटाने के निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
नियमानुसार चल रही कार्रवाई: भुवन
अवैध निर्माण से जुड़े मामलों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई है। वास्तुकार शाखा ने मौके पर जाकर यह अवैध निर्माण हटाया है। आने वाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी।-भुवन शर्मा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला।
विज्ञापन