फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IIT Roorkee's experts will prepare the design of new Chakki bridge

Kangra: आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ तैयार करेंगे नए चक्की पुल का डिजाइन

Tue, 06 Dec 2022 11:37 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कंडवाल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कंडवाल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Dec 2022 11:37 AM IST
सार

 निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन में चक्की दरिया में पुराने पुल के साथ एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव है। चक्की  पुल के बचाव के लिए और यहां बनने वाले नए पुल के लिए कैसा डिजाइन बनना चाहिए, इस बारे में आईआईटी रुड़की की एक विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण किया है। 

विज्ञापन
IIT Roorkee's experts will prepare the design of new Chakki bridge
चक्की पुल - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्की खड्ड पर बनने वाले नए पुल का डिजाइन आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ तैयार करेंगे। इसके लिए सोमवार को आईआईटी रुड़की की टीम ने मुआयना किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने नए पुल के डिजाइन तैयार करने के लिए जरूरी जानकारी जुटाई। निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन में चक्की दरिया में पुराने पुल के साथ एक नया पुल बनाने का प्रस्ताव है। चक्की  पुल के बचाव के लिए और यहां बनने वाले नए पुल के लिए कैसा डिजाइन बनना चाहिए, इस बारे में आईआईटी रुड़की की एक विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण किया है। विशेषज्ञ अपना सुझाव लगभग दो माह में देंगे। इन सुझावों के आधार पर एनएचएआई यहां नया पुल बनाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चक्की सड़क पुल के बचाव के लिए इस टीम के सुझाव पर जल्द कार्य आरंभ किया जाएगा।  इस अवसर पर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सूरजेवाला, आईआईटी रुड़की से प्रो. चंद्रशेखर प्रसाद ओहजा, प्रो. हरि प्रसाद, एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज, आईआरबी कंपनी के सीजीएम हरप्रीत सिंह मौजूद रहे। इस दौरान आईआईटी रुड़की के बिशेषज्ञों ने चक्की सड़क पुल व चक्की खड्ड का दौरा कर गहन निरीक्षण किया और सबंधित अधिकारियों से पुल की स्थिति और चक्की खड्ड के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। वहीं, इस बारे एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विकास सुरजेवाला ने बताया कि चक्की सड़क पुल के बचाव के लिए और यहां बनने वाले नए पुल के लिए कैसा डिजाइन बनना चाहिए, इस बारे में आईआईटी रुड़की की एक टीम ने निरीक्षण किया है। विशेषज्ञ लगभग दो माह में अपना सुझाव देंगे। इसी के आधार पर एनएचएआई यहां नया पुल बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed