फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IIT Mandi students will be able to do research in defense related areas, MoU signed

IIT Mandi: रक्षा से संबंधित क्षेत्रों में शोध कर पाएंगे आईआईटी मंडी के विद्यार्थी, एमओयू हस्ताक्षरित

Thu, 09 Nov 2023 09:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Nov 2023 09:39 PM IST
सार

संस्थान के छात्रों के पास रक्षा क्षेत्र से संबंधित क्षेत्रों में अपने एमटेक, पीएचडी शोध प्रबंध या थीसिस के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैब हैदराबाद (डीआरडीएल) में काम करने का विकल्प होगा। 

विज्ञापन
IIT Mandi students will be able to do research in defense related areas, MoU signed
आईआईटी मंडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईआईटी मंडी के विद्यार्थी अब रक्षा क्षेत्र से संबंधित क्षेत्रों में शोध कर पाएंगे। संस्थान के छात्रों के पास रक्षा क्षेत्र से संबंधित क्षेत्रों में अपने एमटेक, पीएचडी शोध प्रबंध या थीसिस के लिए डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लैब हैदराबाद (डीआरडीएल) में काम करने का विकल्प होगा। इसके अतिरिक्त, पीएचडी एमटेक आईआईटी मंडी में नामांकित (अनुसंधान) छात्रों को अपने शोध कार्य का एक हिस्सा डीआरडीएल में संचालित करने की सुविधा होगी। अनुसंधान सहयोग के क्षेत्र में डीआरडीएल और आईआईटी मंडी संयुक्त रूप से संबंधित मंत्रालय विभाग की अनुसंधान एवं विकास योजनाओं के तहत अनुसंधान परियोजनाओं का पता लगाएंगे। संयुक्त कार्यशालाएं और सेमिनार होंगे। दोनों संस्थानों ने एमओयू साइन किया है। यही नहीं अत्याधुनिक अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो अन्य संस्थानों से भी आईआईटी मंडी ने एमओयू साइन किए हैं।

विज्ञापन


संस्थान के कुलसचिव डॉ. कुमार संभव पांडे ने कहा कि आईआईटी मंडी दोहरे उद्देश्यों के साथ राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर उपयुक्त संगठनों के साथ शैक्षणिक, अनुसंधान और उद्यमशीलता गठबंधन को आगे बढ़ा रहा है। मुख्य रूप से हमारा लक्ष्य सभी स्तरों पर बेहतर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संकाय और छात्र आदान-प्रदान को बढ़ाना है। दूसरा, हमारा लक्ष्य आईआईटी मंडी के पदचिह्न को दूर-दूर तक विस्तारित करना है। आईआईटी मंडी डीआरडीएल द्वारा चयनित उम्मीदवारों के लिए ऑफ-कैंपस पीएचडी एमटेक (अनुसंधान) पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेगा। जो डीआरडीएल में पूर्णकालिक अनुसंधान में कार्यरत हैं। इस सहयोग का एक और उल्लेखनीय पहलू छात्र विनिमय कार्यक्रम है। यदि डीआरडीएल के वैज्ञानिक, इंजीनियरिंग अधिकारी एमटेक या पीएचडी करने में रुचि रखते हैं तो उन्हें आईआईटी मंडी में अध्ययन के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


एनआईटी उत्तराखंड के साथ समझौता ज्ञापन
अनुसंधान के क्षेत्र में एनआईटी उत्तराखंड के साथ भी समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों के बीच एक सहयोगी साझेदारी स्थापित करेगा। इस एमओयू का एक महत्वपूर्ण आकर्षण एनआईटी उत्तराखंड बीटेक के छात्रों को प्रदान किया गया अवसर है। इसके तहत एनआईटी उत्तराखंड के छात्र आईआईटी मंडी में पाठ्यक्रम लेने का विकल्प तलाश सकते हैं। गेट परीक्षा या किसी अन्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में उत्तीर्ण होने की आवश्यकता के बिना पीएचडी कार्यक्रम में शीघ्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed