{"_id":"55b3694c96418d16c7939e4124650ad9","slug":"igmc-xray-plant-not-working-in-emergency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी पहुंचाए घायल, मगर यहां तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी पहुंचाए घायल, मगर यहां तो...
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 22 Aug 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी अस्पताल में आपातकालीन एक्सरे प्लांट बंद होने से हादसे में घायलों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लांट में तकनीकी खराबी आने के कारण एक्सरे नहीं हो पाए।
विज्ञापन
लिहाजा घायलों को दूसरी मंजिल के धरातल पर बने एक्सरे प्लांट में भेजा गया। इसमें घायलों का काफी समय बर्बाद हो गया। किन्नौर हादसे के घायलों में तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
हेलीकाप्टर से 17 घायलों को आईजीएमसी अस्पताल लाया गया। हेलीकाप्टर को अनाडेल मैदान में लैंड किया गया। पहले चरण में छह और दूसरे चरण में ग्यारह घायलों को लाया गया।
विज्ञापन
तैयारी के बावजूद करनी पड़ी भागदौड़
पहले से सूचना मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। डाक्टरों की टीम तैयार थी। लेकिन आपातकालीन वार्ड के साथ बने एक्सरे प्लांट बंद होने से काफी परेशानियां हुई।
शाम करीब सात बजे मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और परिवहन मंत्री जी एस बाली ने अस्पताल में आकर मरीजों का हाल चाल जाना। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए कि वह घायलों के इलाज में कोई कमी न रखे।