{"_id":"5d446c3a8ebc3e6caa3bb8cf","slug":"igmc-shimla-ready-for-first-kidney-transplant-on-12-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी शिमला में इस दिन पहला किडनी ट्रांसप्लांट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी शिमला में इस दिन पहला किडनी ट्रांसप्लांट करने की तैयारी
Sat, 03 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
सुमित ठाकुर, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में पहले किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में 12 अगस्त को किडनी ट्रांसप्लांट हो सकता है। शुक्रवार को एम्स के विशेषज्ञ डॉ. वीके बंसल ने आईजीएमसी आने की कॉलेज प्राचार्य को ई-मेल से जानकारी दी है।
विज्ञापन
वह आगे की अन्य सर्जरी के दौरान भी अस्पताल में रहेंगे। किडनी ट्रांसप्लांट सुविधा शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ और एम्स जैसे बड़े संस्थानों में नहीं जाना पड़ेगा। हालांकि, बताया जा रहा है कि 12 अगस्त को किडनी ट्रांसप्लांट मरीजों की स्थिति को देखने के बाद ही ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन
पहला ऑपरेशन सीटीवीएस विभाग के ऑपरेशन थियेटर में होगा। नेफरोलॉजी विभाग में किडनी ट्रांसप्लांट करवाने आए मरीजों के टेस्ट किए जा रहे हैं। इनमें मंडी व शिमला के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि किडनी ट्रांसप्लांट से पहले अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आईजीएमसी के कॉलेज प्राचार्य डॉ. मुकुंद लाल ने बताया कि पहले किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डॉ. बंसल को बुलाया है। इसकी पुष्टि विशेष सचिव स्वास्थ्य डॉ. निपुण जिंदल ने भी की।