फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC Shimla and Tanda medical college Surgery Items at lower prices

मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में सरकार देगी ऑपरेशन का सस्ता सामान

Tue, 04 Sep 2018 11:26 AM IST
शिमला, अमर उजाला, शिमला
शिमला, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 04 Sep 2018 11:26 AM IST
विज्ञापन
IGMC Shimla and Tanda medical college Surgery Items at lower prices

हिमाचल के मेडिकल कॉलेजों और बड़े अस्पतालों में प्रदेश सरकार खुद ऑपरेशनों का सामान उपलब्ध कराएगी। हार्ट से जुड़े या अन्य बड़े ऑपरेशनों का ये सामान और दवाइयां बाजार से 30 फीसदी कम दामों पर मिलेंगी।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने इसके लिए अस्पतालों को एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। कॉलेज प्रधानाचार्य, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक और वरिष्ठ डॉक्टरों की ये कमेटी ऑपरेशनों में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों व सामान की लिस्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश सरकार सिविल सप्लाई की दवा दुकानों में ऑपरेशनों का पूरा सामान उपलब्ध कराएगी। सरकार यह व्यवस्था मरीजों को निजी दवा दुकानों में लूट खसोट से बचाने के लिए कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IGMC Shimla and Tanda medical college Surgery Items at lower prices

हिमाचल में अभी सिविल सप्लाई की दवा दुकानों में ऑपरेशन का सारा सामान नहीं मिलता है। ऐसे में लोगों को प्राइवेट केमिस्टों से महंगे दामों पर ऑपरेशन का सामान और दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।

इन दुकानों में दवाओं के नाम पर लूट-खसोट की शिकायतें भी सरकार को मिली हैं। कई बार डॉक्टर भी ऑपरेशन के लिए अनावश्यक सामान लिख देते हैं। इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने यह व्यवस्था बनाने का फैसला लिया है।

नई व्यवस्था में बड़े ऑपरेशन की सूरत में पूरा सामान अस्पताल प्रशासन सस्ती दरों पर ओटी में पहुंचाएगा। इससे हेल्थ कार्ड पर उपचार कराने वालों को भी फायदा होगा। 

मरीजों को उचित मूल्य में ऑपरेशन का सामान उपलब्ध हो, इसके चलते सरकार इस तरह की व्यवस्था की है। मेडिकल कॉलेजों और अस्पताल प्रशासन को आदेश जारी कर दिए हैं। इससे केमिस्टों और जेनेरिक दवाइयां न लिखने वाले डॉक्टरों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा। - बीके अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed