फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IGMC purchases a OCT machine

हृदय रोगियों के लिए ओसीटी मशीन खरीदेगा आईजीएमसी

Mon, 04 Jul 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
IGMC purchases a OCT  machine
मुख्य नस के बंद होने का तुरंत लगेगा पता
विज्ञापन

अभी पीजीआई चंडीगढ़ से मंगवानी पड़ती है मशीन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला ओसीटी मशीन खरीदेगा। इस मशीन का इस्तेमाल दिल की मुख्य नस के बंद होने का पता लगाने के लिए किया जाता है। मशीन के आने के बाद दिल के रोगियों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
आईजीएमसी प्रबंधन अभी ओसीटी मशीन (ऑप्टीकल कोरिहेन्स टोमोग्राफी) पीजीआई चंडीगढ़ से मंगवाता है ताकि मरीजों का ऑपरेशन किया जा सके। लेकिन अब आईजीएमसी प्रबंधन ने इस मशीन को खरीदने का फैसला लिया है। आईजीएमसी के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जल्द ही मशीन की खरीद संबंधी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल के मरीजों की मुख्य नस बंद होने पर इस मशीन के जरिये अंदर तक हृदय में आने वाली रुकावटों का पता लगाया जा सकता है। आईजीएमसी प्रबंधन को यह मशीन अभी तक पीजीआई से मंगवानी पड़ती है। इस कारण मरीजों के ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ता है। इस कारण मरीजों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मशीन की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मरीज की हो गई थी मौत
सरकाघाट (मंडी) के 47 साल के एक मरीज की दिल के ऑपरेशन के दौरान बीते सप्ताह मौत भी हो गई थी। इस पर परिजनों ने खूब हंगामा किया था। इस मरीज की भी मुख्य नस बंद थी। इस मामले पर प्रबंधन को एमएस की अध्यक्षता में जांच कमेटी तक बैठानी पड़ी है। अब यह समस्या बार-बार पैदा न हो इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने मशीन खरीदने का फैसला लिया है।

सौ अधिक ऑपरेशन कर चुका है कार्डियोलॉजी विभाग
आईजीएमसी का कार्डियोलॉजी विभाग मुख्य नस बंद होने के अब तक सौ से अधिक ऑपरेशन कर चुका है। इसके लिए अस्पताल में डॉक्टरों की आठ सदस्यीय टीम है। ऑपरेशन के लिए ओसीटी मशीन बाहर से ही मंगवानी पड़ती है। अब नई मशीन आने के बाद ऐसे मरीजों के तुरंत ऑपरेशन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed