{"_id":"6303c7a9bffc3b1dcf6590c8","slug":"igmc-employess-demand-for-parking-shimla-news-sml4191757121","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी कर्मचारियों को दी जाए पार्किंग सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी कर्मचारियों को दी जाए पार्किंग सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी की पार्किंग
में दो फ्लोर कर्मियों को दें
शिमला। आईजीएमसी के पास बन रही पार्किंग में अस्पताल कर्मचारियों ने दो फ्लोर मांगे हैं। सोमवार को डीसी ऑफिस में जिला स्तरीय संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक में आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रजनीश पूनिया और महासचिव कामेश्वर ठाकुर तथा एचपी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपप्रधान हरिंद्र मेहता ने यह मांग उठाई। आईजीएमसी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रजनीश पूनिया ने बताया कि अगर पार्किंग मिलेगी तो अस्पताल में काम करने वाले तीन हजार कर्मियों की समस्या हल हो जाएगी। पार्किंग के अभाव में कर्मियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीसी आदित्य नेगी ने पार्किंग बनने के बाद इसमें प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। एचपी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के उपप्रधान हरिंद्र मेहता ने संजौली चौक से आईजीएमसी और डेंटल कॉलेज आने वाले कर्मियाें को प्रतिबंधित मार्गों पर गाड़ी लाने की इजाजत भी मांगी। उपायुक्त ने कहा कि यह मामला उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।