{"_id":"622e5a578f9523326441b613","slug":"if-the-driver-blinks-then-the-alarm-will-start-ringing-the-vehicle-will-stop-itself","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : चालक को आई झपकी तो बजने लगेगा अलार्म, खुद बंद हो जाएगी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : चालक को आई झपकी तो बजने लगेगा अलार्म, खुद बंद हो जाएगी गाड़ी
Mon, 14 Mar 2022 02:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
बवीता चंदेल, हमीरपुर
बवीता चंदेल, हमीरपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 14 Mar 2022 02:25 AM IST
सार
शीशे पर लगा सेंसर आंखों को करेगा स्कैन। हमीरपुर की सलोनी का मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर चयनित। रात के समय वाहन चालकों को झपकी की वजह से हादसों का नहीं रहेगा डर।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रात को नींद की झपकी की वजह से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अब रोक लग सकेगी। चालक को नींद की झपकी आई तो अलार्म बजेगा और गाड़ी खुद ही बंद हो जाएगी। इसके लिए ड्राइवर स्लीपिंग सेंसर तैयार किया गया है। यह सेंसर गाड़ी के अगले शीशे पर लगाया जाएगा, जो चालक की आंखों को नींद आने पर स्कैन कर अलार्म देगा।
विज्ञापन
राजकीय कन्या स्कूल हमीरपुर में ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा सलोनी शर्मा ने चालक को झपकी आने पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह सेंसर तैयार किया है। सलोनी का मॉडल इंस्पायर मानक अवार्ड के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है। सलोनी का कहना है कि इस मॉडल को बनाने के लिए स्कूल की विज्ञान शिक्षक सीमा शर्मा का भरपूर सहयोग मिला।
विज्ञापन
सलोनी के पिता टैक्सी चालक और माता गृहणी हैं। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल का कहना है कि इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत जिला से सलोनी शर्मा के मॉडल का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है। सलोनी का मॉडल विशेष है। रात के समय वाहन चालकों को झपकी के दौरान हादसों का डर नहीं रहेगा।
विज्ञापन