फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   If Corona Positive spitting on police in Himachal Attempt to murder case will be lodgeg: DGP SR MArdi

कोरोना पॉजिटिव ने दूसरे पर थूका तो दर्ज होगा हत्या के प्रयास का मामला: डीजीपी सीताराम मरडी

Mon, 06 Apr 2020 02:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Apr 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
If Corona Positive spitting on police in Himachal Attempt to murder case will be lodgeg: DGP SR MArdi
डीजीपी सीताराम मरडी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से संक्रमित और तब्लीग से आने की जानकारी छुपाने वालों पर हत्या व हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज करने की चेतावनी देने के बाद हिमाचल के डीजीपी सीताराम मरडी ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सख्त हिदायत दी है। डीजीपी ने कहा कि अगर किसी कोरोना मरीज ने किसी भी पुलिस कर्मी, डॉक्टर या अन्य पर थूका तो मरीज के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


यही नहीं, अगर उसकी वजह से किसी और व्यक्ति की मौत हुई तो हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की है जब हिमाचल में सामने आए सात तब्लीगी जमात के पॉजिटिव कोरोना मरीजों का प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दरअसल, रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव के मेडिकल स्टाफ पर थूकने की शिकायत मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने उसे अगली बार सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी। चूंकि देश के अन्य हिस्सों में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं और हिमाचल में मरीजों ने ऐसी हरकत शुरू की है। इसलिए डीजीपी ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एलान किया है। डीजीपी ने वीडियो जारी कर कहा कि अगर मरीज नहीं माना तो उसके साथ कोई किसी तरह का मानवीय लिहाज नहीं किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले डीजीपी ने बताया कि उनकी चेतावनी के बाद अब तक 12 जमातियों ने सामने आकर खुद अपनी सूचना प्रशासन व पुलिस को दी है। साथ ही 52 ने संपर्क साधा है और सहयोग न करने वाले 12 लोगों के खिलाफ शिमला और चंबा में एफआईआर दर्ज की गई है। गौरतलब है कि डीजीपी ने रविवार को चेतावनी दी थी कि अगर शाम पांच बजे तक जमात से जुड़े लोगों ने खुद जानकारी नहीं दी तो पुलिस उनके खिलाफ 307 व 302 जैसी धाराओं में कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed