फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ideal Indian citizens Lessons will be taught in schools of himachal

हिमाचल के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा आदर्श भारतीय नागरिक बनने का पाठ, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 30 May 2019 10:20 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
ideal Indian citizens Lessons will be taught  in schools of himachal
फाइल फोटो

हिमाचल के 60 स्कूलों में आठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आदर्श भारतीय नागरिक बनने का पाठ पढ़ाया जाएगा। सूबे में 35 सरकारी स्कूलों, 16 केंद्रीय विद्यालयों, आठ जवाहर नवोदय विद्यालयों और एक तिब्बतियन स्कूल में स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार की इस योजना के तहत छात्रों को मूल्यों और नैतिकता की सीख भी दी जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय के मुताबिक प्रदेश के सभी बारह जिलों के स्कूलों में यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों के 28 और ग्रामीण क्षेत्रों के 32 स्कूलों को इसके लिए चुना गया है।
विज्ञापन


इसमें लड़कों के 10, लड़कियों के दो और को-एजूकेशन वाले 48 स्कूल शामिल हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल और बाहर कक्षाओं के जरिये छात्रों को मूल्यों और नैतिकता की सीख देकर पुलिस और विद्यार्थियों में सेतु बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विद्यार्थियों को इन विषयों पर दिया जाएगा प्रशिक्षण

ideal Indian citizens Lessons will be taught  in schools of himachal
फाइल फोटो

इसमें विद्यार्थियों को मानवता और सामाजिक गतिविधियों के साथ जोड़कर समाज के लिए उपयोगी नागरिक बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नौवीं कक्षा पास करने पर छात्रों के कैंप लगा कर देखा जाएगा कि प्रशिक्षण के तहत उन्होंने क्या सीखा।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत बच्चों को आदर्श भारतीय नागरिक बनने की राह तैयार की जाएगी। ईमानदारी, मेहनत और लगन की सीख भी दी जाएगी। कैडेटों के प्रशिक्षण का मूल्यांकन करने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र दिए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बीते साल हरियाणा के गुरुग्राम से विद्यार्थियों को बुनियादी कानून और पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देने के लिए स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) प्रोग्राम शुरू किया था। इसी कड़ी में इस साल से हिमाचल के स्कूलों में कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है।

इन विषयों पर केंद्रित रहेगा यह प्रोग्राम

स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोग्राम के तहत अपराध की रोकथाम और नियंत्रण तथा मूल्य और नैतिकता का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसकी कोई वार्षिक परीक्षा नहीं होगी। अपराध की रोकथाम और नियंत्रण के तहत शामिल विषयों में सामुदायिक पुलिस, सड़क सुरक्षा, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई, महिलाओं और

बच्चों की सुरक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाफ  लड़ाई और आपदा प्रबंधन होगा। मूल्य और नैतिकता भाग के तहत शामिल विषयों में मूल्य और नैतिकता, बुजुर्गों का आदर, सहानुभूति और सहनशीलता, धैर्य, टीम भावना और अनुशासन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed