फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ice Hockey Cup inaugurated in Kaza, young players showing strength in minus 20 degree Celsius temperature

Kaza: काजा में आइस हॉकी कप का शुभारंभ, माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में युवा खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Mon, 12 Feb 2024 06:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 12 Feb 2024 06:18 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति और रॉयल एनफील्ड के संयुक्त तत्वाधान से आइस हॉकी कप और आइस स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का शुभांरभ सोमवार को आइस हॉकी रिंक काजा में किया गया।

विज्ञापन
Ice Hockey Cup inaugurated in Kaza, young players showing strength in minus 20 degree Celsius temperature
काजा में आइस हॉकी कप का शुभारंभ - फोटो : संवाद

विस्तार

आइस हॉकी एसोसिएशन लाहौल-स्पीति और रॉयल एनफील्ड के संयुक्त तत्वावधान में आइस हॉकी कप और आइस स्पीड स्केट्स का शुभांरभ सोमवार को आइस हॉकी रिंक काजा हुआ। माइनस 20 डिग्री तापमान में युवा खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। स्पीति कप में पहला मैच शॅम जोन और तोद जोन के बॉयज श्रेणी में खेला गया, जिसमें तोद जोन ने पांच गोल किए। स्पीड स्केट्स अंडर-8, अंडर-12, अंडर-16 और ओपन श्रेणी में दो-दो खिलाड़ियों का चयन अगले राउंड के लिए हो गया है। स्पर्धा में लोसर, हल, काजा, शिचलिंग, लालुंग और सगनम क्लब की टीमें शामिल हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची ने किया।

विज्ञापन


एडीसी राहुल जैन ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आना था। किन्हीं कारणों से वह नहीं आ पाए। स्पीति की पहचान अब आइस हॉकी के तौर पर हो रही है। हाल ही में हुई आइस हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने ब्रांज मेडल जीता। अंडर-18 में सिल्वर जीत कर इतिहास रचा है। खेलो इंडिया में भी ब्रांज मेडल जीता है। एडीसी राहुल जैन ने कहा कि स्पीति कप का पहली बार हो रहा है। स्पीति में छह जोन बनाए गए हैं। कार्यक्रम में पिन, लालूंग और लोसर जोन के सांस्कृतिक दलों ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। इस मौके पर तहसीलदार भूमिका जैन, बीडीओ दीक्षित राणा, मनोज नेगी, पीयूष, वीरभगत सिंह नेगी, छेवांग, सनी और राम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed