फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ice Hockey Championship: Host Himachal's second consecutive defeat, Army beat Delhi's team

आइस हॉकी चैंपियनशिप: मेजबान हिमाचल की लगातार दूसरी हार, सेना ने दिल्ली की टीम को हराया

Tue, 15 Mar 2022 09:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/उदयपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Mar 2022 09:07 PM IST
सार

लाहौल-स्पीति के आइस हॉकी रिंक काजा में 11वीं राष्ट्रीय पुरुष आइस हॉकी चैंपियनशिप में मेजबान हिमाचल को दूसरे दिन भी हार का सामना करना पड़ा। एक अन्य मैच में सेना ने दिल्ली को हराया। पहला मैच दिल्ली और सेना की टीम के बीच में खेला गया। 

विज्ञापन
Ice Hockey Championship: Host Himachal's second consecutive defeat, Army beat Delhi's team
काजा में आइस हॉकी चैंपियनशिप। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के आइस हॉकी रिंक काजा में 11वीं राष्ट्रीय पुरुष आइस हॉकी चैंपियनशिप में मेजबान हिमाचल को दूसरे दिन भी हार का सामना करना पड़ा। एक अन्य मैच में सेना ने दिल्ली को हराया। पहला मैच दिल्ली और सेना की टीम के बीच में खेला गया। 

विज्ञापन


सेना के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल खेलते हुए तीन गोल दागे। जबकि दिल्ली की टीम मात्र एक ही गोल कर पाई। सेना की टीम ने मुकाबला 3-1 से जीता। दूसरा मैच मेजबान हिमाचल और यूटी लद्दाख की टीम के मध्य खेला गया। यूटी लद्दाख ने भी शानदार खेल दिखाया और तीन गोल किए। जबकि हिमाचल प्रदेश की टीम दो गोल कर सकी। एडीसी काजा अभिषेक वर्मा ने कहा कि 16 मार्च को सुबह सात बजे से मैच शुरू होंगे। 

विज्ञापन

कबड्डी में राष्ट्रीय खिताब जीतने वाली बेटियों का बिलासपुर में स्वागत

 हरियाणा के चरखी दादरी में 68वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता जीतने के बाद महिला टीम बिलासपुर पहुंची। बिलासपुर पहुंचने पर टीम का जिला खेल अधिकारी रवि शंकर की अगुवाई में स्वागत किया गया। टीम ने सबसे पहले धौलरा मंदिर में माथा टेका। इसके बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में टीम का हार पहनाकर स्वागत हुआ।
कबड्डी एसोसिएशन बिलासपुर के प्रधान दौलत राम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल की बेटियों ने पूरे देश में प्रदेश का नाम चमकाया है।

प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। बिलासपुर पहुंचने पर टीम का स्वागत किया गया। इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन बिलासपुर के उपप्रधान कुबेर ठाकुर, महासचिव विजयपाल, तकनीकी अध्यक्ष ओम प्रकाश वशिष्ट, कोषाध्यक्ष रविंद्र, संजीव कुमार, पंकज, कन्या स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, विकास, चमन मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed