फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ice Hockey Championship: Himachal's third consecutive defeat, now Army defeated

आइस हॉकी चैंपियनशिप: हिमाचल की लगातार तीसरी हार, अब सेना ने हराया

Wed, 16 Mar 2022 11:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/रोहतांग
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/रोहतांग Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Mar 2022 11:14 PM IST
सार

प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला सेना और हिमाचल के बीच हुआ। सेना ने बेहतर खेल दिखाते हुए छह गोल दागे जबकि हिमाचल पूरे मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
Ice Hockey Championship: Himachal's third consecutive defeat, now Army defeated
आइस हॉकी चैंपियनशिप - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति के आइस रिंक काजा में चल रही 11वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप में मेजबान हिमाचल को तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। सेना ने हिमाचल को 6-0 से करारी हार झेलनी पड़ी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मुकाबला सेना और हिमाचल के बीच हुआ। सेना ने बेहतर खेल दिखाते हुए छह गोल दागे जबकि हिमाचल पूरे मैच में एक भी गोल नहीं कर सकी। दूसरा मैच यूटी लद्दाख और दिल्ली के मध्य खेला गया। जिसमें यूटी लद्दाख का शानदार प्रदर्शन जारी है। यूटी लद्दाख ने पांच और दिल्ली की टीम ने एकमात्र गोल किया है। एडीसी काजा अभिषेक वर्मा ने कहा कि 14 से 20 मार्च तक चलने वाली राष्ट्रीय आइस हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल के साथ सेना, दिल्ली, आईटीबीपी तथा यूटी लद्दाख  की टीमें भाग ले रही है। 

विज्ञापन



सीनियर हॉकी टीम के लिए 19 को ऊना में होगा ट्रायल
वहीं, हिमाचल हॉकी की ओर से प्रदेश की सीनियर पुरुष वर्ग की राज्य टीम का चयन करने के लिए ऊना में ट्रायल करवाया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता छह से 17 अप्रैल तक भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी। चयन समिति में अजीत ठाकुर, प्रोमिला शर्मा, आशीष सेन, तवी चौहान शामिल रहेंगे। खिलाड़ियों के लिए हॉकी इंडिया पोर्टल में पंजीकृत होना भी अनिवार्य है। हॉकी हिमाचल के महासचिव रोमेश पठानिया ने बताया कि प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाड़ियों के लिए अभ्यास शिविर लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed