{"_id":"61e7c3e692368b54211d74da","slug":"ice-hockey-championship-at-an-altitude-of-12467-feet-at-kaza-lahaul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सबसे ऊंचाई पर आइस हॉकी प्रतियोगिता करवाने का रिकॉर्ड काजा के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सबसे ऊंचाई पर आइस हॉकी प्रतियोगिता करवाने का रिकॉर्ड काजा के नाम
Wed, 19 Jan 2022 04:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अशोक राणा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Jan 2022 04:26 PM IST
सार
बर्फ से लकदक वादियों के बीच माइनस 15 डिग्री तापमान में महिला खिलाड़ी जीत के लिए दमखम दिखा रही हैं। मैदानी इलाकों के खिलाड़ियों के लिए ऑक्सीजन की कमी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण काजा में ऑक्सीजन की कमी है।
विज्ञापन
काजा में नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप।
- फोटो : संवाद
विस्तार
देश के सबसे ऊंचे आइस हॉकी रिंक काजा में खिलाड़ी जीत के लिए पसीना बहाने के साथ ऑक्सीजन के लिए भी जद्दोजहद कर रहे हैं। देश में सबसे ऊंचाई पर नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप करवाने पर हिमाचल के नाम एक नया कीर्तिमान जुड़ गया है। समुद्रतल से 12467 फीट की ऊंचाई पर लाहौल स्पीति में काजा के रिंक में राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है।
विज्ञापन
इससे पहले यह रिकॉर्ड लेह के नाम था। लेह समुद्रतल से 11482 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। जहां पर इससे पहले नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप हुई थी। बर्फ से लकदक वादियों के बीच माइनस 15 डिग्री तापमान में महिला खिलाड़ी जीत के लिए दमखम दिखा रही हैं। मैदानी इलाकों के खिलाड़ियों के लिए ऑक्सीजन की कमी एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। अत्यधिक ऊंचाई पर होने के कारण काजा में ऑक्सीजन की कमी है।
विज्ञापन
आइस रिंक में लगातार डटे रहना आसान नहीं है। आइस रिंक में जीत की जद्दोजहद में ऑक्सीजन के लिए खिलाड़ियों के फेफड़ों में अतिरिक्त दबाव पड़ना लाजमी है। हालांकि यह खिलाड़ी हर पल मेडिकल टीम की निगरानी में रह रही हैं। आइस हॉकी एक ऐसा खेल है जो धीरे-धीरे भारत में लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
आइस हॉकी भारत के उत्तर लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और जम्मू- कश्मीर जैसी ठंडी जगहों पर खेला जाता है। भारतीय सेना के आइस हॉकी कोच अमित का दावा है कि काजा में देश की सबसे ऊंचाई पर नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप पहली बार हो रही है। इससे पहले यह रिकार्ड लद्दाख के नाम था। चैंपियनशिप में देश भर की छह टीमों के 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।