फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ICC women's T20I rankings: Renuka thakur 13th rank among bowlers

वर्ल्ड रैंकिंग: विश्व के टॉप गेंदबाजों में 13वें पायदान पर पहुंची रेणुका

Sat, 17 Sep 2022 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Sep 2022 10:29 AM IST
सार

रेणुका की माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि बेटी के टी-20 के टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-20 शामिल होने की बहुत खुशी है। बेटी ने यह मुकाम अपनी मेहनत और लग्न से हासिल किया है।

विज्ञापन
ICC women's T20I rankings: Renuka thakur 13th rank among bowlers
हिमाचल की बेटी रेणुका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉमनवेल्थ खेलों में पहली बार शामिल महिला क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाली हिमाचल की बेटी रेणुका ने अब टी-20 गेंदबाज की वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-20 में जगह बना ली है। रेणुका सिंह टॉप-20 गेंदबाजों में 612 अंकों के साथ इस समय 13वें स्थान पर पहुंच गई हैं। गेंदबाजी का ऐसे ही प्रदर्शन जारी रहा तो वह दिन दूर नहीं, जबकि वह टॉप थ्री टी-20 गेंदबाजों में शामिल हो जाएंगी। वर्तमान में  751 अंकों के साथ इंग्लैंड की शॉपी इलेस्टोन नंबर वन के साथ पर है। इसके अलावा भारत की महिला खिलाड़ी दीप्ति शर्मा टी-20 टॉप गेंदबाजों की सूची में 678 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रही। हिमाचल के जिला शिमला की रहने वाली रेणुका ने कम समय में ही विश्व के टी-20 के गेंदबाजों में टॉप-20 में नाम शामिल कर लिया है। 

विज्ञापन


रेणुका की उपलब्धियां
अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सात अक्तूबर 2021 को आस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू मैच हुआ था। बारिश के कारण यह मैच पूरा नहीं हो पाया था। 22 फरवरी 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसमें रेणुका ने दस ओवरों में 59 रन देकर एक विकेट हासिल किया था। इसके बाद रेणुका ने श्रीलंका के खिलाफ मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं उन्होंने कॉमनवेल्थ खेलों में भारतीय दर्शकों का ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लोगों को अपना फैन बना लिया था। इस दौरान इनकी बाजू पर बनाया पिता बेटी के प्यार का टैटू भी खूब चर्चा में आया था।
विज्ञापन


मां को बेटी पर नाज
रेणुका की माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि बेटी के टी-20 के टॉप गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप-20 शामिल होने की बहुत खुशी है। बेटी ने यह मुकाम अपनी मेहनत और लग्न से हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी रेणुका देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करेगी और टॉप थ्री गेंदबाजों में शामिल होकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेगी। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि इंग्लैंड दौरे पर गई रेणुका वहां भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed