फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ICC cricket world cup 2023 matches in dharamshala and hpca Cricket pitch preparation strategy

Dharamshala Stadium: धर्मशाला में दोनों पारियों में एक जैसा खेलने वाली पिचें बनाने की तैयारी

Thu, 06 Jul 2023 12:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Jul 2023 12:21 PM IST
सार

एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि विश्व कप मैचों के लिए स्टेडियम में तीन पिचों को तैयार किया जाएगा। जिन पर ये पांच मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन
ICC cricket world cup 2023 matches in dharamshala and hpca Cricket pitch preparation strategy
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में विश्व कप के पांच मुकाबले तीन पिचों पर खेले जाएंगे। स्टेडियम में कुल नौ पिचें हैं और पांच में कैमरे भी लगे हैं, लेकिन मैच के लिए मध्य के तीन पिचों का इस्तेमाल होगा। सितंबर में पिचों को तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। मैच के दौरान दोनों पारियों में पिच एक जैसा खेले, इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार पिचों को तैयार करने की योजना है।

विज्ञापन


मैचों के दौरान इन तीन पिचों को बारी-बारी से उपयोग किया जाएगा। मैचों के लिए एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं और आगामी रूपरेखा तैयार की जा रहा है। यह पिचें एकदिवसीय फाॅर्मेट के हिसाब से तैयार होंगी। ताकि पिच 100 ओवर अच्छी तरह से खेले। इसके अलावा प्रैक्टिस एरिया में भी पिचों को मैदान की पिचों की तरह तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि विश्व कप मैचों के लिए स्टेडियम में तीन पिचों को तैयार किया जाएगा। जिन पर ये पांच मैच खेले जाएंगे। मैच में बेहतर पिच बनाने पर काम किया जाएगा। जो दोनों पारियों में एक जैसा खेले। सितंबर में पिचों को तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। तय समय पर काम पूरा हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आउटफील्ड को संवारने का चलता रहेगा काम
स्टेडियम की आउटफील्ड का काम भी चलता रहेगा। समय-समय पर जरूरत के हिसाब से रेत और खाद डाली जाएगी। मैदान में घास की कटिंग भी होती रहेगी। रोलिंग का काम भी अक्तूबर तक चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed