आईएएस अफसर ने ली छुट्टी, प्राइवेट कंपनी में करेंगे नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अफसर विनीत चौधरी सरकारी नौकरी से छुट्टी लेकर निजी कंपनी में जॉब करेंगे। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विनीत चौधरी तीन साल की एक्सट्रा ऑर्डिनरी लीव पर जा रहे हैं। इनके आवेदन को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। कार्मिक विभाग के पास विनीत ने आवेदन किया था।
विभाग ने मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री ने मामले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। अब अंतिम मंजूरी के लिए मामला केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। आवेदन में विनीत चौधरी ने बताया है कि उन्हें फिलिप्स कंपनी में 1.10 करोड़ का सालाना पैकेज मिल रहा है। उन्हें तीन साल के लिए एक्सट्रा ऑर्डिनरी लीव पर जाने की मंजूरी दी जाए।
नड्डा के करीबी माने जाते हैं चौधरी
सीएम से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक विभाग विनीत से छुट्टी पर जाने को लेकर अन्य जानकारियां जुटा रहा है। विनीत चौधरी बीते काफी समय से राज्य सरकार से नाराज चल रहे हैं। महकमे बदलने को लेकर वरिष्ठ आईएएस अफसर ने आरटीआई के माध्यम से सरकार से जवाबतलबी की थी।
विनीत चौधरी को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के नजदीकियों में गिना जाता है। विनीत चौधरी की पत्नी उपमा चौधरी भी हिमाचल में आईएएस अफसर हैं। 1983 कैडर की अफसर उपमा चौधरी का आईएएस अफसरों की वरिष्ठता सूची में छठा नंबर है। उपमा चौधरी अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग हैं।