फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IAS Shivam Partap will give tips and free coaching to students

युवाओं को प्रशासनिक अधिकारी बनने के टिप्स देंगे आईएएस शिवम

Thu, 07 Feb 2019 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
IAS Shivam Partap will give tips and free coaching to students

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवाओं को अब महंगी कोचिंग क्लास से निजात मिलेगी। साथ ही प्रशासनिक सेवाओं के साथ-साथ बैंकिंग और अन्य सरकारी सेवाओं में जाने का सपना संजोए बेरोजगारों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

विज्ञापन


नाहन शहर के भीतर ही कोचिंग संबंधी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए आईएएस अधिकारी शिवम प्रताप सिंह ने पहल की है। मूलत: उत्तराखंड राज्य के  रहने वाले शिवम प्रताप सिंह ने अभी सिरमौर में प्रोबेशन पीरियड शुरू किया है। 2017 बैच के आईएएस अधिकारी अब युवाओं का मार्गदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

युवाओं को पढ़ाई के दौरान ही सरकारी क्षेत्र में जाने के टिप्स भी देंगे। मौजूदा समय में डीआरडीए के परियोजना निदेशक का कार्यभार देख रहे शिवम प्रताप सिंह 11 फरवरी से डीआरडीए के सभा कक्ष में निशुल्क कक्षाएं लेंगे। इससे पहले 9 फरवरी को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के परीक्षा हाल में 11 से 2 बजे तक व्यावसायिक एवं परामर्श शिविर लगाएंगे।

उधर, जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि नौ फरवरी (शनिवार) को नाहन कॉलेज के परीक्षा भवन में शिविर लगाया जाएगा। इसके बाद 11 फरवरी से निशुल्क कक्षाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह शिविर में भाग लेकर अपने करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए सहयोग प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed