{"_id":"6560b7b314571f50b50f49fa","slug":"ias-officers-bharat-kheda-and-rigveda-thakur-will-go-to-delhi-on-deputation-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईएएस अधिकारी भरत खेड़ा और ऋग्वेद ठाकुर प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईएएस अधिकारी भरत खेड़ा और ऋग्वेद ठाकुर प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे दिल्ली
Fri, 24 Nov 2023 08:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Nov 2023 08:18 PM IST
सार
प्रदेश सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और पंचायतीराज विभाग के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी भरत खेड़ा व ऋग्वेद ठाकुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव भरत खेड़ा और पंचायतीराज विभाग के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर दिल्ली जाएंगे। दोनों अधिकारियों के भारत सरकार में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयारी है। भरत खेड़ा ने प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए आवेदन कर दिया है। ऋग्वेद ठाकुर को भारत सरकार ने कैबिनेट सचिवालय में नियुक्ति दे दी है। ऋग्वेद इन दिनों चुनाव ड्यूटी पर हैं। हिमाचल सरकार से मंजूरी मिलते ही दोनों अफसरों के प्रतिनियुक्ति पर जाने की राह साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
इन दोनों के दिल्ली जाने से प्रदेश में अफसरों की कमी और गहराएगी। आईएएस अधिकारियों में अली रजा रिजवी, के संजय मूर्ति, सुभाशीष पंडा, केके पंत, अनुराधा ठाकुर, डॉ. रजनीश, पुष्पेंद्र राजपूत, आर सेलवम और रितेश चौहान भी प्रतिनियुक्ति पर हिमाचल से बाहर हैं। खेड़ा के दिल्ली जाने से मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव पद के लिए योग्य अधिकारी को तलाश करना सरकार के लिए चुनौती रहेगा। वर्तमान में प्रदेश के प्रशासनिक सचिवों के पास औसतन पांच से छह विभाग हैं। खेड़ा वर्तमान में अकेले करीब दस महकमों की जिम्मेवारी संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासन विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, ऊर्जा विभाग, बिजली बोर्ड, लोक निर्माण विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, कर एवं आबकारी विभाग, सैनिक कल्याण, संसदीय कार्य के अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का पदभार इनके पास है। खेड़ा के दिल्ली जाने से इन महकमों का आवंटन करना सरकार के लिए आसान नहीं रहने वाला है। प्रधान सचिव देवेश कुमार और सचिव डॉ. अभिषेक जैन के पास पहले से ही कई महकमे हैं। सरकार के पास प्रशासनिक सचिवों में ओंकार शर्मा, अमनदीप गर्ग, आरडी नजीम, एम सुधा देवी, सी पालरासू, प्रियतू मंडल और राकेश कंवर के विकल्प हैं।
विज्ञापन