फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IAS officer Jafar Iqbal giving career tips to students Himachal Pradesh hamirpur

सरकारी स्कूल में पढ़े आईएएस जफर इकबाल बच्चों को दे रहे कॅरिअर से जुड़े टिप्स

Tue, 01 Jan 2019 10:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर प्रवीण कुमार, अमर उजाला, शिमला
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Jan 2019 10:59 AM IST
विज्ञापन
IAS officer Jafar Iqbal giving career tips to students Himachal Pradesh hamirpur
हमीरपुर के एसडीएम जफर इकबाल

हमीरपुर के एसडीएम जफर इकबाल सरकारी ड्यूटी के अलावा स्कूलों में जाकर बच्चों को कॅरिअर से जुड़े टिप्स दे रहे हैं। वे बच्चों को बता रहे हैं कि इंजीनियरिंग, एमबीबीएस और आईएएस अधिकारी बनने के लिए परीक्षाओं की तैयारी कैसे की जाए। सरकारी स्कूल में पढ़े और जम्मू-कश्मीर के पुंछ के रहने वाले जफर इकबाल हमीरपुर के कार्यकारी एसडीएम हैं। अमर उजाला से बातचीत में जफर इकबाल ने अपने पैतृक गांव के हालात से लेकर आईएएस अधिकारी बनने तक के सफर की यादें साझा कीं।

विज्ञापन


उन्होंने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई पुंछ के एक सरकारी स्कूल से की है। इसके बाद जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा पास कर जेएनवी सरोल (चंबा) से आगे की पढ़ाई की। जेईई राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा पास कर वर्ष 2012 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर से बीटेक की। इसके बाद लोक निर्माण विभाग में सहायक अभियंता के पद पर सेवाएं दीं।

विज्ञापन

हमीरपुर की गलियों में गुजार चुके हैं चार साल

इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भाग लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा कैडर हासिल किया। जफर इकबाल अप्रैल 2019 तक बतौर प्रोबेशन ऑफिसर सेवाएं दे रहे हैं। एसडीएम शिल्पी बेक्टा के लंबी छुट्टी पर जाने के चलते वर्तमान में जफर इकबाल को दायित्व सौंपा गया है। उनका कहना है कि उनकी प्राथमिकता लोगों की सेवा करना और बेहतर सुशासन उपलब्ध करवाना है। 

जफर इकबाल ने कहा कि एनआईटी में बीटेक के दौरान छुट्टी वाले दिन वे अकसर हमीरपुर शहर और आसपास के गांवों में पैदल घूमने जाते थे। गांव के छोटे-छोटे बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारी देते थे। इकबाल ने कहा वे नहीं जानते थे कि जिस शहर की गलियों में घूमते हैं, एक दिन वहीं सेवाएं देने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed