{"_id":"6682bfea0cb433f98d09122b","slug":"iaf-vacancy-agniveer-recruitment-2024-application-starts-from-july8-2024-2024-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Air Force Recruitment: भारतीय वायु सेना में शामिल होने का मौका, लास्ट डेट और सभी शर्तें जानें, छूट न जाए मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Air Force Recruitment: भारतीय वायु सेना में शामिल होने का मौका, लास्ट डेट और सभी शर्तें जानें, छूट न जाए मौका
Mon, 01 Jul 2024 08:15 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 01 Jul 2024 08:15 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो भारतीय वायु सेना में जाने का सपना देखते हैं। भारतीय वायु सेना में महिला और पुरुष अग्निवीरों की भर्ती की जा रही है। भर्ती के लिए आवेदन कैसे और कहां करना है यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें...
विज्ञापन
IAF Agniveer 2024
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वायु सेना में भर्ती होने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। महिला और पुरुष अग्निवीरों की भर्ती के लिए 8 जुलाई से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सिलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पात्र (अविवाहित) महिला और पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल https://agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
यह पंजीकरण 8 से लेकर 28 जुलाई 2024 रात 11 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई 2004 से लेकर 3 जनवरी, 2008 तक जन्मे महिला और पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले युवाओं की ऑनलाइन परीक्षा 18 अक्तूबर से आरंभ होगी।
विज्ञापन
विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय सहित कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ बारहवीं पास उम्मीदवार इसके लिए पात्र होंगे। 50 प्रतिशत अंकों के साथ वोकेशनल कोर्स करने वाले युवा भी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए पात्र होंगे। बताया कि पंजीकरण और परीक्षा शुल्क 550 रुपये जमा जीएसटी होगा।
विज्ञापन
| आवेदन शुरू | 8 जुलाई, 2024 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 जुलाई, 2024 |
| परीक्षा | 18 अक्तूबर, 2024 |
| आवेदन शुल्क | 550 रुपये |
AF अग्निवीर वायु 2024 पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नीचे IAF अग्निवीर 2024 के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:आयु सीमा
- 3 जुलाई 2004 और 3 जनवरी 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मे उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- यदि कोई अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया के सभी चरणों को उत्तीर्ण कर लेता है, तो नामांकन की तिथि पर ऊपरी आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता
- अभ्यर्थियों को केंद्र, राज्य या केंद्र शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए।
- अभ्यर्थियों को केन्द्रीय, राज्य या संघ शासित प्रदेश सरकारों द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से इंजीनियरिंग (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर विज्ञान, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी या सूचना प्रौद्योगिकी) में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें डिप्लोमा कोर्स में न्यूनतम 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक होने चाहिए (या इंटरमीडिएट/मैट्रिकुलेशन में, यदि डिप्लोमा कोर्स में अंग्रेजी विषय नहीं था)।
- केन्द्रीय, राज्य और संघ शासित प्रदेशों द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से भौतिकी और गणित जैसे गैर-व्यावसायिक विषयों के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम पूरा किया हो। न्यूनतम 50% कुल अंक प्राप्त किए हों, और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। यदि व्यावसायिक पाठ्यक्रम में अंग्रेजी एक विषय नहीं है, तो यह आवश्यकता इंटरमीडिएट या मैट्रिकुलेशन स्तर पर लागू होती है।