फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huputa demand to give a pay commission

हपुटा ने सीएम से की यूजीसी के सातवें पे स्केल को लागू करने की मांग

Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Huputa demand to give a pay commission
कार्यवाहक कुलपति के माध्यम से भेजा मांगपत्र
विज्ञापन

बोले, अधिकतर राज्यों में लागू हो चुका पे स्केल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विवि के शिक्षक संघ (हपुटा) के अध्यक्ष प्रो. श्यामलाल कौशल और महासचिव प्रो. आरएल जिंटा की अगुवाई में संघ के प्रतिनिधिमंडल ने विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों ने कुलपति के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी भेजा। इसमें प्रमुख रूप से यूजीसी के सातवें पे स्केल को लागू करने की मांग उठाई है।

मुख्यमंत्री को भेजे मांगपत्र में शिक्षक संघ ने कहा है कि देश के अधिकतर विश्वविद्यालयों में सातवें पे स्केल को 2018 से लागू कर दिया है लेकिन हिमाचल प्रदेश विवि और कॉलेज शिक्षक 2016 से देय नए वेतनमान का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए उन्होंने यूजीसी के सातवें वेतनमान को देने की मांग की। हपुटा के अध्यक्ष प्रो. कौशल ने मांगपत्र में एमफिल/पीएचडी इंक्रीमेंट विवि में नवनियुक्त शिक्षकों को दिए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने वर्ष 2003 के बाद से सेवारत शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्कीम के तहत लाए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की है। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार से विवि को दिए जाने वाले सहायता अनुदान को बढ़ाकर 175 करोड़ रुपये किए जाने की मांग की है। कुलपति से हुई मुलाकात के दौरान हपुटा पदाधिकारियों ने विवि के शिक्षकों से संबंधित मामलों पर कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी बंसल से चरचा की और शिक्षकों की लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed