फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hunsun nag temple gutted in fire in pangi killar chamba himachal pradesh

ऐतिहासिक हुनसुन नाग मंदिर जलकर राख, मूर्तियां ही बचा पाए लोग

Thu, 15 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 15 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
hunsun nag temple gutted in fire in pangi killar chamba himachal pradesh

जनजातीय क्षेत्र पांगी मुख्यालय किलाड़ में ऐतिहासिक हुनसुन नाग मंदिर जलकर राख हो गया। लोगों ने मंदिर में रखीं प्राचीन मूर्तियों को जलने से बचा लिया। लेकिन, देवदार की लकड़ी से निर्मित मंदिर का पूरा भवन देखते ही देखते राख के ढेर में तबदील हो गया।

विज्ञापन


मंगलवार देर रात आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। पांगी घाटी में ऐतिहासिक मेला फुल यात्रा की शुरुआत इसी मंदिर से की जाती है। मंदिर पूरे इलाके के प्राचीन धार्मिक स्थलों में शुमार है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे किलाड़ में बिजली सप्लाई बंद हो गई। पांच मिनट बाद बिजली बहाल होने पर मंदिर की छत में अचानक आग भड़क गई। मंदिर का निर्माण देवदार की लकड़ी से हुआ है। ऐसे में आग तेजी से फैली। इलाके में अग्निशमन विभाग का कोई स्टेशन नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर जीर्णोद्धार में प्रशासन करेगा सहयोग

hunsun nag temple gutted in fire in pangi killar chamba himachal pradesh

बहरहाल, सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए लेकिन पूरा मंदिर आग की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा है कि जलने के बाद छत नीचे गिरी, जिसके बाद लोगों ने मंदिर में स्थापित मूर्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में न तो फायर टेंडर की सुविधा है और ना ही आग की घटना में रेस्क्यू के लिए पर्याप्त पानी की उपलब्धता।

आवासीय आयुक्त पांगी चमन लाल शर्मा ने बताया कि आग की चपेट में आने से उपरोक्त मंदिर राख हो गया है। मंदिर के जीर्णोद्घार के कार्य में स्थानीय प्रशासन किलाड़ प्रजामंडल का पूरा सहयोग करेगा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed