फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge tourist in shimla

शिवरात्री की छुट्टी और बर्फबारी से सोमवार को भी टूरिस्टों की रौनक

Mon, 28 Feb 2022 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
Huge tourist in shimla
बर्फबारी के आकर्षण से खींचे चले आए सैलानी
विज्ञापन

राजधानी के होटलों में 75 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड के बाद सोमवार को भी पहाड़ों की रानी शिमला में सैलानियों की खूब रौनक रही। शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रुख किया। रविवार के बाद सोमवार को भी शहर सैलानियों से गुलजार दिखा। मंगलवार कोे शिवरात्रि की छुट्टी के चलते बड़ी संख्या में सैलानी शिमला में जुटे हुए हैं।

सोमवार को रिज मैदान और मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की खूब चहल पहल रही। रिज पर सैलानियों ने फ ोटोग्राफ ी और वीडियो बनाने का आनंद लिया। रिज मैदान पर सैलानी घुड़सवारी करते भी दिखे। सैलानियों ने मालरोड पर चहलकदमी का भी मजा लिया। रिज मैदान स्थित पद्मदेव परिसर पर टूरिस्ट हिमाचली परिधानों में फोटोग्राफी करवाते दिखे। रिज मैदान के दौलत सिंह पार्क और रानी झांसी पार्क में भी सैलानियों की खूब भीड़ रही। सर्कुलर रोड पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग सोमवार को दोपहर दो बजे फुल हो गई। इसके बाद एंट्री प्वाइंट पर नो पार्किंग को बोर्ड लगा दिया गया। सड़क के साथ लगते फ्लोर पर कार्यक्रम के चलते टैरिस फ्लोर पर टैंपो ट्रेवल और गाड़ियों पार्क की गई। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी पूरे दिन सैलानियों की भीड़ रही। शिमला होटिलियर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि शनिवार को हई बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद बढ़ी है। मंगलवार को शिवरात्रि की छुट्टी के चलते भी सोमवार को शहर में सैलानियों की अधिक भीड़ रही। शहर के होटलों में सोमवार को 75 फीसदी और बाहरी इलाकों के होटलों में करीब 60 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed