{"_id":"621a532c03ee7f5b00172bb0","slug":"huge-tourist-in-shimla-shimla-news-sml4008924125","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड पर शिमला सैलानियों से गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकेंड पर शिमला सैलानियों से गुलजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी का जमकर उठाया लुत्फ, जाम में फंसने से सैलानियों को झेलनी पड़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वीकेंड पर शिमला एक बार फिर सैलानियों से गुलजार हो गया। भारी संख्या में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए शनिवार को सैलानी शिमला पहुंचे। चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से वीकेंड पर सैलानियों ने शिमला का रुख किया। हालांकि दोपहर के समय बर्फबारी के बाद शहर की सड़कों पर फिसलन के कारण लगे जाम के कारण सैलानियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
शनिवार को रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। आसमान से गिरते बर्फ के फाहे देख सैलानियों ने रिज मैदान पर नाचना गाना शुरू कर दिया। रिज पर सैलानी बर्फ के साथ फोटोग्राफी करते और वीडियो बनाने दिखे। सैलानियों ने घुड़सवारी का भी आनंद लिया। सर्कुलर रोड पर स्थित बहुमंजिला पार्किंग शनिवार को दोपहर दो बजे पैक हो गई। सड़क के साथ लगते फ्लोर पर कार्यक्रम के चलते टैरिस पर टैंपो ट्रैवल और गाड़ियों पार्क की गई। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी पूरे दिन सैलानियों की भीड़ लगी रही। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसियेशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि बर्फबारी के बाद वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आमद में इजाफा हुआ है। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ कर करीब 70 फीसदी तक पहुंच गई है। बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में भी सैलानियों की आमद जारी रहने की उम्मीद है।