फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge tourist in Shimla

90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी

Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Huge tourist in Shimla
राजधानी के सर्कुलर रोड पर ज्यादातर पार्किंग शनिवार दोपहर को हो गईं फुल
विज्ञापन

सड़क पर वाहन खड़े करने से लगता रहा जाम
होटलों में 90 फीसदी तक पहुंची ऑक्यूपेंसी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हो चुकी है। राजधानी के लगभग सभी होटलों और पार्किंगें शनिवार शाम तक फुल हो गईं। बाजारों में भी देरशाम तक सैलानियों की चहल पहल रही। शनिवार दोपहर के समय सर्कुलर रोड पर स्थित ज्यादातर छोटी-बड़ी पार्किंग गाड़ियों से फुल हो गई। इसके चलते कई सैलानियों ने सर्कुलर रोड पर ही जगह-जगह गाड़ियां खड़ी कर दीं। इससे लिफ्ट, होटल होलीडे होम के पास बार-बार जाम भी लगता रहा। इस वीकेंड पर सैकड़ों सैलानी टैंपो ट्रेवलर में भी शिमला घूमने आए हैं।
होटल कारोबारियों के अनुसार शनिवार दोपहर तक ही शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई। कई छोटे होटल शाम तक पैक हो गए। इससे सैलानियों को होटल की बुकिंग के लिए भी काफी भटकना पड़ा। सर्कुलर रोड से मालरोड जाने के लिए लिफ्ट के बाहर भी दोपहर से लेकर शाम तक सैलानियों की लाइनें लगी रहीं। मालरोड से लेकर लोअर बाजार, लक्कड़ बाजार के रेस्तरां, होटल और ढाबे सैलानियों दिनभर सैलानियों से भरे रहे। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया शनिवार को काफी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं। इनकी संख्या लगातार बढ़ रही है। शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 90 फीसदी तक पहुंच गई है। रविवार को सभी होटल पैक होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पर्यटकों के आने से इनका भी चमका कारोबार
राजधानी में सैलानियों के पहुंचने से टूअर एंड ट्रेवल्स का काम करने वाले लोगों का काम फिर चल पड़ा है। मालरोड के एक ट्रेवल एजेंट मनीश कुमार ने बताया कि वीकेंड पर काफी बुकिंग बढ़ रही है। शिमला पहुंचे सैलानी साथ लगते दूसरे पर्यटक स्थलों की भी सैर को जा रहे हैं। इससे टैक्सी चालकों का कारोबार भी बढ़ा है। कई टैक्सी चालक सैलानियों से मनमाने रेट भी वसूल कर रहे हैं। रिज मैदान के घोड़ा संचालकों को भी देर शाम तक काम मिल रहा है। शनिवार दिन के समय तो कई बार सैलानियों को घुड़सवारी के लिए अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा। लिफ्ट के पास प्रैम संचालकों और रिज पर फोटोग्राफरों की कमाई भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीकेंड पर भी दुकानें
खुली रखने की मांग
शहर के बाजारों में सैलानी जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। भारी संख्या में सैलानियों को देखने के बाद शहर के कारोबारियों ने वीकेंड पर रविवार को भी दुकानें खुली रखने की मांग की है। कारोबारियों का कहना है कि कोरोना के चलते समर टूरिस्ट सीजन जुलाई के लिए खिसक गया है। हजारों सैलानी शिमला आ रहे हैं। रविवार शाम तक ज्यादातर वापस भी करते हैं। ऐसे में यदि दुकानें बंद रहेंगी तो न सिर्फ कारोबारियों को घाटा होगा बल्कि सैलानी भी मायूस लौटेंगे। बीते रविवार भी दुकानें खुली रखने पर 50 कारोबारियों के चालान कट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed