फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge tourist in shimla

Shimla News: गर्मी से राहत पाने के लिए शहर में वीकेंड पर सैलानियों की भीड़

Fri, 09 Jun 2023 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Huge tourist in shimla
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर शुक्रवार को सैलानियों की खूब भीड़ उमड़ी। दिनभर मॉलरोड पर्यटकों की चहलपहल से गुलजार रहा। सुबह से ही पर्यटक रिज मैदान और मालरोड पर घूमने निकलने शुरू हो गए। सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। तपिश से राहत पाने के लिए पर्यटक कुफरी, नारकंडा, मशोबरा, नालदेहरा का भी रुख कर रहे हैं। इससे शाम के समय शहर में जाम की स्थिति बन रही है।


पर्यटकों का कहना है कि शिमला का मौसम काफी सुहावना है। ऐसे में घूमने का आनंद आ रहा है। बीते सप्ताह दिल्ली सहित अन्य मैदानी राज्यों में बारिश होने के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई थी लेकिन तीन से चार दिन से गर्मी फिर बढ़ना शुरू हो गई है। सैलानी शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग करवा रहे हैं। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि शनिवार तक 80 से 90 फीसदी कमरे बुक रहेंगे। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन शिमला के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते सैलानी कम हैं लेकिन वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। सैलानियों की भीड़ के चलते दिन में ही पार्किग फुल हो गई थी। सैलानियों को पार्किंग पैक होने के बाद गाड़ी खड़ी करने क लिए जगह नहीं मिली जिसके चलते सर्कुलर रोड पर जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article