फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Huge costomer in Shimla Bazzar

त्योहारी सीजन से बाजार गुलजार

Mon, 11 Oct 2021 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Huge costomer in Shimla Bazzar
शादियों पर हटी बंदियों से बढ़ी खरीदारी, कारोबार 40 फीसदी तक बढ़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कोरोना के चलते दो साल से मंदी की मार झेल रहा राजधानी का कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौटने लगा है। शादियों के सीजन और त्योहारों के चलते शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार हो गए हैं।
दिवाली तक कारोबारियों की चांदी होने वाली है। इसका सबसे ज्यादा फायदा जूते और कपड़े के कारोबारियों को हुआ है। शादी समारोह के कारण कपड़ों की खरीदारी 40 से 50 फीसदी तक बढ़ी है। शहर में रेडीमेड से लेकर कपड़े की दूसरी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग रही है। शादियों के लिए जमकर खरीदारी हो रही है। कारोबारियों के मुताबिक 2019 के बाद पहली बार दुकानों पर इतने ग्राहक दिख रहे हैं। कई कारोबारियों ने कपड़ों पर सेल लगाकर भी ग्राहकों को आकर्षित किया है। दिवाली तक शादियों के कई मुहूर्त हैं। ऐसे में खरीदारी दीवाली तक चलेगी। जूता कारोबारी भी खुश हैं। इनकी सेल भी 30 फीसदी तक बढ़ गई है।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबार को त्योहारी और शादी के सीजन में रफ्तार मिली है। इसके अलावा सोने चांदी के दाम स्थिर रहने से ग्राहक बढ़े हैं। राजधानी में सराफा कारोबार करीब 20 फीसदी तक बढ़ा है। इस बार किचन अप्लाइंस के लिए भी लोगों की खूब मांग है। कारोबारियों का कहना है कि दिवाली तक इनकी मांग बीते साल से 50 फीसदी तक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कारणों से गुलजार है बाजार
ज्यादातर शादी समारोह बीते साल बंदिशों में हुए लेकिन अब कोरोना के मामले घटने और बंदिशें हटने से शादियां धूमधाम से हो रही हैं। नवरात्र में मंदिरों में कुछ पाबंदियां हैं, लेकिन मंदिर जाने वाले श्रद्धालु बढ़े हैं। सेब सीजन भी खत्म हो गया है और पैसा बागवानों को मिल रहा है। इससे खरीदार बढ़े हैं। सोने के रेट ज्यादा नहीं बढ़े हैं।
किचन आइट्म की मांग दोगुना कारोबार
त्योहारी सीजन में किचन आइट्म की मांग बढ़ी है। इंडक्शन, ओवन, गीजर, प्रेशर कुकर, प्यूरीफायर आदि की मांग ज्यादा है। दुकान पर रोजाना की इनक्वायरी से लग रहा है कि इस बार दीवाली तक कारोबार दोगुना हो जाएगा।
-कवि खन्ना, कारोबारी किचन अप्लाइंस एंड इलेक्ट्रानिक, मालरोड
सराफा कारोबार 20 फीसदी तक बढ़ा
शादी और त्योहारी सीजन के चलते इस बार कारोबार 20 फीसदी तक ज्यादा है। खास बात यह है कि सोने के रेट नहीं बढ़े हैं। सोमवार को भी सोना 45600 रुपये प्रति ग्राम है। शादी के लिए गहनों की डिमांड ज्यादा है।
-अतुल टांगरी, टांगरी ज्वैलर्स मिडल बाजार शिमला
40 फीसदी तक बढ़ा कपड़ा कारोबार
पिछले साल की तुलना में इस बार कपड़ों की खरीदारी 40 फीसदी तक बढ़ गई है। दिवाली तक यह और बढ़ेगी। शादी समारोह के चलते कपड़ों की डिमांड ज्यादा है। इससे कारोबारियों का पिछला घाटा भी कम हो सकेगा।

-अशोक कुकरेजा, कपड़ा कारोबारी लोअर बाजार
कारोबारियों के लिए त्योहार अहम : अध्यक्ष
शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत मंगा ने कहा कि त्योहारी और शादी सीजन शहर के कारोबारियों के लिए अहम है। बाजारों में ग्राहक बढ़े हैं जिससे कारोबारियों को राहत मिली है। दिवाली तक बाजारों में रौनक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed