फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HT line wire fell in front of a moving HRTC bus in Parwanoo, one died after getting hit by it

Himachal: चलती एचआरटीसी बस के टायर में फंसा बिजली का तार, करंट से एक यात्री की मौत

Sat, 01 Mar 2025 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू(सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, परवाणू(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 09:20 PM IST
सार

परवाणू में पथ परिवहन निगम की चलती बस के आगे अर्थिंग वायर गिर गई। तार गिरने से अगले दोनों टायर फट गए। 

विज्ञापन
HT line wire fell in front of a moving HRTC bus in Parwanoo, one died after getting hit by it
चलती एचआरटीसी बस के आगे गिरा एचटी लाइन का तार - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला एनएच पर परवाणू के समीप करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय पेश आया, जब एचआरटीसी की बस हरिद्वार से शिमला की तरफ जा रही थी। इस बीच भारी बारिश और हवा के चलते शिवालिक होटल परवाणू के समीप बिजली पोल में लगी अर्थ की तार टूटकर बस के टायर में फंस गई। इस बीच बस में सफर कर रहा एक व्यक्ति जैसे ही नीचे उतरा तो उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग सोलन ने थाना परवाणू में सूचना दी कि शिवालिक होटल परवाणू के पास एक बस में आग लग गई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस सूचना पर पुलिस थाना परवाणू की टीम मौके पर पहुंची। एचआरटीसी की बस के आगे सड़क पर बिजली का तार टूटा पाया गया। बस के आगे ही एक व्यक्ति सड़क पर अचेत अवस्था में गिरा था। जांच में पता चला कि बस में आग नहीं लगी थी। सड़क पर गिरे व्यक्ति के शरीर का कुछ हिस्सा आग से झुलसा था। पुलिस तुरंत व्यक्ति को ईएसआई अस्पताल परवाणू ले गई, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति की पहचान परशुराम शाह निवासी वार्ड-13 कुडिया रामपुरवा जोगापट्टी, जिला पश्चमी चंपारण, बिहार के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि बस के चालक, परिचालक व अन्य लोगों के बयान भी दर्ज किए। बस हरिद्वार से शिमला जा रही थी। रात करीब 1:00 बजे यह बस शिवालिक होटल परवाणू के पास पहुंची तो ज्यादा बारिश व ओलावृष्टि के कारण बिजली पोल में लगी अर्थ की तार टूटकर बस के टायर में फंस गई। इस कारण बस रुक गई। उसी समय बस में सफर कर रही सवारियों में से यह व्यक्ति एकदम से खिड़की खोलकर बाहर निकल गया, जिसे तार से करंट लगने से वह बस से करीब 10 मीटर आगे सड़क पर जाकर गिरा और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed