{"_id":"5bd6e6d4bdec22696f008a62","slug":"hrtc-vice-president-vijay-agnihotry-joined-in-office-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की सेवाओं को और बेहतर बनाएंगे: अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की सेवाओं को और बेहतर बनाएंगे: अग्निहोत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 29 Oct 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि वे एचआरटीसी की सेवाओं को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वह कोशिश करेंगे कि कर्मचारियों की कोई समस्या पेश न आए।
विज्ञापन
यात्रियों को भी बेहतर सुविधा दी जाएगी। इस दौरान उन्हें बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा। उनके साथ बड़ी संख्या में हमीरपुर से भी समर्थक पहुंचे थे। इस दौरान बीडीसी चेयरमैन विनोद पठानिया, जिला परिषद सदस्य बिहारी लाल, पूर्व बीडीसी सदस्य कमल दत्त शर्मा, नादौन भाजपा मंडल के महासचिव पवन शर्मा, रिंपल, अशोक, राजकुमार, राजेश कुमार, प्रवीण, लहड़ा के उपप्रधान राकेश, भाजयुमो नादौन के अध्यक्ष मनजीत सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन