{"_id":"5f1dbe7a4854917a86134b00","slug":"hrtc-vice-chairman-appeal-to-people-on-social-media-stay-in-quarantine-and-go-for-covid-19-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव पाए गए वाइस चेयरमैन की लोगों से अपील- टेस्ट करवाएं, क्वारंटीन में रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव पाए गए वाइस चेयरमैन की लोगों से अपील- टेस्ट करवाएं, क्वारंटीन में रहें
Sun, 26 Jul 2020 11:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन एवं भाजपा के पूर्व विधायक रविवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील करते हुए पोस्ट किया कि उनके प्राथमिक संपर्क में आए लोग कोरोना टेस्ट जरूर करवाएं और क्वारंटीन में रहें। वह कुछ दिन पूर्व शिमला गए हुए थे। ऐसा माना जा रह है कि वह किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए हैं।
विज्ञापन
सेहत में दिक्कत महसूस होने पर वाइस चेयरमैन डॉ. राधा कृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में कोविड-19 की जांच करवाने पहुंचे थे। मेडिकल कॉलेज में सैंपल देने के बाद वह अपने विधानसभा क्षेत्र नादौन पहुंचे। यहां पर वह पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मिले। उनका पार्टी कार्यकर्ताओं से रोजाना मिलना जुलना रहता है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौन की तरफ से कांगू में कारगिल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में एचआरटीसी वाइस चेयरमैन बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे स्पष्ट है कि कार्यक्रम के दौरान कई लोग एक-दूसरे के संपर्क में आए होंगे। जिसके चलते अब वाइस चेयरमैन के संपर्क में आए लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चूंकि इस कार्यक्रम के बाद सभी लोग अपने-अपने घर गए और अपने परिवार के सदस्यों से मिले हैं।
विज्ञापन